फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Due to water shortage in Narnaul, women blocked road, queue of vehicles formed

Narnaul: पानी की किल्लत को लेकर महिलाओं ने की सड़क जाम, वाहनों की लगी कतार

Fri, 05 Apr 2024 12:28 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 05 Apr 2024 12:28 PM IST
सार

नारनौल के गांव बायल में कुछ दिनाें से पानी की भारी समस्या बनी हुई है। जिसकी वजह से शुक्रवार को महिलाओं का सब्र का बांध टूट गया और सड़क पर 15-20 महिलाओं ने पत्थर व लकड़ी रख कर जाम लगा दिया। 

विज्ञापन
Due to water shortage in Narnaul, women blocked road, queue of vehicles formed
महिलाओं ने किया रोड जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नारनौल क्षेत्र के बायल गांव में पानी की किल्लत को लेकर महिलाओं ने आधे घंटे तक सड़क जाम कर दिया। जिससे डंपरों व अन्य वाहनों की लंबी लाइन लग गई। जाम की सूचना मिलते ही निजामपुर थाना एसएचओ जगदीश मौके पर पहुंचा और महिलाओं को समझा कर खुलवाया और पानी की व्यवस्था करवाने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार निजामपुर से पाटन को जाने वाले गांव बायल में कुछ दिनाें से पानी की भारी समस्या बनी हुई है। जिसकी वजह से शुक्रवार को महिलाओं का सब्र का बांध टूट गया और सड़क पर 15-20 महिलाओं ने पत्थर व लकड़ी रख कर जाम लगा दिया। जाम लगने से वाहनों की लंबी कतार लग गई। ग्रामीणों का कहना था कि गांव में पानी की बूंद-बूंद के लिए लोग तरस रहे, लेकिन ग्राम पंचायत व अन्य विभागाें की तरफ से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्मी में पानी की किल्लत होने के बाद भी पानी के टैंकरों की व्यवस्था नहीं करवाई जा रही है। महिलाओं का कहना था कि बीते सप्ताह से पानी के लिए भारी परेशान है, लेकिन कोई अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा है। अब परेशान होकर महिलाओं ने करीब आधे घंटे तक सड़क जाम कर दिया। जाम खुलवाने के लिए निजामपुर थाना एसएचओ जगदीश भी मौके पर पहुंच गया और जाम खुलवाया। बताया जा रहा है कि जाम के संबंधित विभाग की तरफ से पानी की व्यवस्था की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed