फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   due to the constable recrutmenet jam on the strees of the city

सिपाही भर्ती परीक्षा के चलते दिन भर जगह-जगह लगा जाम

Sat, 07 Aug 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
due to the constable recrutmenet jam on the strees of the city
महावीर चौक पर लगा जाम। - फोटो : Narnol
हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा शनिवार को आयोजित पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के चलते दिन भर शहर में ट्रैफिक जाम रहा। मुख्य सड़कों से लेकर अंदरूनी सड़कों और बाजार की तंग गलियों तक में जाम लगा रहा। जाम छुड़वाने में पुलिस कर्मियों के साथ राहगीर भी जुटे रहे । बावजूद इसके देर शाम तक सड़कों पर दूर-दूर तक वाहनों की कतार लगी रही। जाम से वाहन चालक कई घंटों तक सड़क पर फंसे रहे।
विज्ञापन

बस स्टैंड से लेकर महावीर चौक की मुख्य सड़क पर परीक्षा शुरू होने और खत्म होने के समय जाम लगा रहा। महावीर चौक पर कई पुलिसकर्मी तैनात थे, लेकिन फिर भी वाहनों को निकलने में काफी समय लग रहा था। बाकी जगह तो कोई ट्रैफिककर्मी भी नहीं था। इस कारण न केवल शहरवासियों को बल्कि परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा, क्योंकि परीक्षा समाप्त होने के परीक्षार्थियों को घर जाने की जल्दी तो दूसरी पारी के परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने की हड़बड़ाहट। जिसकी वजह से शहर का यातायात व्यवस्था अनियंत्रित हो गई। अमूमन शहर की सीमा पार करने में जहां 15 से 20 मिनट लगती है वहां जाम की वजह से घंटों में ये दूरी पूरी हुई।
विज्ञापन

31 परीक्षा केंद्रों पर 20 हजार युवकों ने दी परीक्षा
नारनौल शहर में परीक्षा के लिए प्रशासन द्वारा 31 तथा महेंद्रगढ़ में 40 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। प्रत्येक केंद्र पर 250 से 300 परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई। प्रशासन के अनुमान अनुसार नारनौल शहर में 8500 तथा महेंद्रगढ़ में 11500 हजार के करीब परीक्षार्थी परीक्षा देने आने थे। जबकि पहले दिन दोनों सत्रों में 12700 के करीब ही परीक्षार्थी परीक्षा देने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के बाहर व अंदर रही कड़ी सुरक्षा
परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए जिला प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के बाहर व अंदर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। परीक्षार्थियों को चार लेयर की जांच के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया। पहले स्तर पर पुलिस कर्मचारियों ने परीक्षार्थियों की जांच की। इसके बाद उनके रोल नंबरों की जांच हुई। तत्पश्चात तैनात कर्मचारी द्वारा रोल नंबर के साथ परीक्षार्थी की फोटो ली गई। अंत में उनके पहचान पत्र देखकर अंदर प्रवेश दिया। वहीं परीक्षा के दौरान परीक्षा के नोडल अधिकारियों व उड़नदस्तों की टीमों ने केंद्रों का निरीक्षण किया।

पहचान पत्र दिखाने के बाद ही मिला प्रवेश
आयोग की गाइडलाइन को देखते हुए परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों के अंदर रोल नंबर व एक आईडी कार्ड ही अंदर लेकर जाने की अनुमति दी गई। जबकि परीक्षार्थियों के मोबाइल फोन, बेल्ट, पेन, पर्स व अन्य किसी प्रकार की धातु जो शरीर पर धारण की गई सभी को बाहर में रखवा दिया गया। वहीं कोरोना के खतरे को देखते हुए परीक्षार्थियों को बिना मास्क परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश नहीं दिया गया।

 पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा के चलते किला रोड पर लगा वाहनों का जाम।

पुलिस कांस्टेबल की लिखित परीक्षा के चलते किला रोड पर लगा वाहनों का जाम। - फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed