{"_id":"62701efb964a1d3340719867","slug":"due-to-the-arrival-of-nilgai-the-uncontrollable-car-collided-with-the-tree-two-died-narnol-news-rtk6455266198","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीलगाय आने से बेकाबू गाड़ी पेड़ से टकराई, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीलगाय आने से बेकाबू गाड़ी पेड़ से टकराई, दो की मौत
विज्ञापन
दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : Narnol
मंडी अटेली। अटेली बहरोड मार्ग पर गांव बिहाली के समीप रविवार की रात सड़क हादसे में गाड़ी सवार दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को बहरोड़ निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने नारनौल स्थित सामान्य अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार राजस्थान के गांव कान्हावास निवासी नरेश कुमार, राकेश कुमार, सचिन व जयसिंह गाड़ी में सवार होकर गांव गाहडा से एक लग्न समारोह में शिरकत करने आए थे। सभी रविवार की रात अपने गांव कान्हावास लौट रहे थे। उनकी गाड़ी बिहाली गांव के समीप पहुंची थी कि अचानक सामने नीलगाय आ गई जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और वह पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी की नरेश कुमार (52 वर्षीय) और जयसिंह (70 वर्षीय) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई तथा राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसको उपचार के लिए बहरोड़ निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकों का नारनौल सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
मातम में बदला खुशी का माहौल
कान्हावास निवासी देशराज की बेटी की शादी 3 मई को गाहडा निवासी युवक के साथ होनी है। एक मई को देशराज अपने परिवार, परिचितों व रिश्तेदारों के साथ लग्न लेकर गाहडा गांव पहुंचा था। लग्न समारोह की रस्में पूरी करने के बाद जब घर वापसी घर लौट रहे थे तो बीच रास्ते में गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई तथा एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि मृतक नरेश देशराज का भाई था वहीं भामडा निवासी जयसिंह रिश्तेदार था। पुलिस ने देशराज की शिकायत पर इत्तफाकिया कार्यवाई शुरू कर दी।