फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Due to road construction, traffic in the market has stopped, business has come to a standstill.

Mahendragarh-Narnaul News: सड़क निर्माण के चलते बाजार में आवागमन बंद, व्यापार ठप

Thu, 12 Mar 2026 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Due to road construction, traffic in the market has stopped, business has come to a standstill.
फोटो नंबर-07निर्माण को लेकर तोड़ी गई मुख्य बाजार की सड़क। संवाद
नारनौल। शहर के मुख्य पुल बाजार से लेकर महावीर मार्ग तक अधूरी पड़ी सड़क का निर्माण किया जाएगा। इस कारण मुख्य बाजार में आवागमन लगभग बंद हो गया है। इससे व्यापारियों और आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं नगर परिषद ने इस सड़क के निर्माण के लिए करीब 181.09 लाख रुपये का अनुमानित बजट निर्धारित किया है। व्यापारियों ने पहले उपायुक्त से मांग की थी कि सड़क निर्माण को दो चरणों में किया जाए, ताकि बाजार में आवाजाही पूरी तरह बंद न हो।
विज्ञापन

वहीं पूरी सड़क को एक साथ तोड़ने का काम जारी है। सड़क टूटने के दौरान कई स्थानों पर पेयजल की पाइप लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गई हैं जिससे दुकानों के आगे पानी जमा होने की समस्या पैदा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किला रोड से महावीर मार्ग तक बनने वाली इस सड़क का कुछ हिस्सा करीब एक वर्ष पहले तैयार कर दिया गया था। किला रोड से पुल के नीचे तक सड़क का निर्माण पूरा हो चुका है जबकि अब पुल बाजार से महावीर मार्ग तक के हिस्से पर काम शुरू किया गया है।
बाक्स-
सड़क निर्माण को लेकर तोड़ी गई पुरानी सड़क के कारण बाजार में कई जगह पेयजल लाइन टूट गई। इससे बाजार में दुकानों के आगे पानी जमा होने लगा है। एक सप्ताह से व्यापार ठप है। अब इस सड़क का जल्द निर्माण करवाया जाना चाहिए।-नरेश सिंघल, दुकानदार
बाक्स-
बाजार में नई सड़क बनाई जा रही है यह अच्छी बात है। परंतु अब इसमें समय नहीं लगना चाहिए और सभी पेयजल लाइनों को ठीक करवा कर यह निर्माण शुरू करवाना चाहिए। यह मुख्य बाजार की सड़क है इसलिए इसका निर्माण भी नप अधिकारियों द्वारा पूरी मजबूती के साथ करवाना चाहिए।-जगदीश पासी, दुकानदार

वर्जन:
व्यापारियों की मांग और व्यापार को देखते हुए ही इस समय सड़क निर्माण शुरू किया है। पुल बाजार से महावीर मार्ग तक पूरी सड़क पहले तोड़ी जाएगी। इसमें जिसकी भी पेयजल लाइन टूटी है वे ठीक करवा लें। सड़क निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूरा करवाया जाएगा। -सोहन सिंह, एमई नगर परिषद, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article