{"_id":"671018a1e153f30fb80aa5d4","slug":"due-to-lack-of-parking-there-is-a-traffic-jam-in-front-of-the-canteen-located-on-iti-road-narnol-news-c-203-1-sroh1011-112753-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई रोड स्थित कैंटीन के सामने पार्किंग के अभाव में लगता जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आईटीआई रोड स्थित कैंटीन के सामने पार्किंग के अभाव में लगता जाम
विज्ञापन
फोटो संख्या:71-भूतपूर्व सैनिक कैंटिन के बाहर खड़े वाहन--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर में आईटीआई रोड स्थित भूतपूर्व सैनिक कैंटीन सड़क मार्ग पर पार्किंग के अभाव में जाम लगा रहता है। पार्किंग नहीं होने के कारण लोगों को मजबूरी वश अपने वाहन सड़क किनारे खड़े करने पड़ रहे हैं। जगह के अभाव में वाहनों को खड़ा कर देते हैं तो पुलिस चालान कर देती है। भूतपूर्व सैनिक कैंटीन के सामने लगभग 200 अधिक वाहन दिनभर खड़े रहते हैं, जिसके कारण जाम की स्थिति बनी रहती है।
महेंद्रगढ़ की नगरपालिका के गठन के बाद के बावजूद भी शहर में एक भी स्थान पर पार्किंग का निर्माण नहीं करवा पाई है। शहर में स्थाई पार्किंग के अभाव में लोग भी मनमाने स्थानों पर वाहन पार्किंग करने को मजबूर है। इससे शहर की सड़कें सिमटकर रह जाती हैं। नपा के गठन के बाद अभी तक के कार्यालय में अनेक बार पार्किंग की योजनाएं बनीं, लेकिन धरातल पर नहीं उतरी।
-- -- -- -- -- -
जब बाजार में सामान लेने के लिए जाते हैं तो आईटीआई रोड पर दुकानों के सामने जाम की स्थिति बनी रहती है। पार्किंग के अभाव में लोगों को भी मजबूरीवश अपने वाहनों को मनचाहे स्थानों पर खड़ा करना पड़ता है।
विज्ञापन
-सोहनलाल, दुकानदार
-- -- -- -- --
त्योहारी सीजन में लोग बाजारों में खरीदारी के लिए पहुंचते हैं। पार्किंग नहीं होने के कारण उन्हें किसी दुकान के सामने वाहन खड़ा कर लोग खरीदारी के लिए जाते हैं। ऐसे में खासतौर से बाइक चालकों को बाइक चोरी होने का भय बना रहता है।
-राहुल यादव
-- -- -- -- -- -
शहर में पार्किंग का होना बहुत जरूरी है। इससे न सिर्फ खरीदारों को परेशानी होती है, बल्कि व्यापारियों को भी नुकसान होता है। नपा को शीघ्र से शीघ्र पार्किंग का निर्माण करवाना चाहिए।
- ढिल्लू
-- -- -- -- --
नपा की ओर से त्योहारी सीजन में होने वाली परेशानियों से लोगों को बचाने के लिए कोई भी योजना तैयार नहीं की गई है। दिवाली भी करीब है। बाजार में भी खरीदारों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।
-- - शन्नी
-- -- -- -- --
- वर्जनः
शीघ्र ही टेंडर लगाए जाएगे, इसके साथ-साथ अलग-अलग जगहों को चिह्नित करके पार्किंग बनाई जाएगी। लोगों को पार्किंग के अभाव में परेशान नहीं होना पड़ेगा। नपा की वित्तीय बैठक के दौरान पार्किंग बनाने की योजना पर भी प्रस्ताव पास किया गया था। जल्द ही जगह का चयन कर पार्किंग शुरू की जाएगी। त्योहारी सीजन को ध्यान में रखते हुए नपा द्वारा अस्थाई पार्किंग का प्रबंध किया जाएगा।
-रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान, महेंदगढ़।