फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Due to lack of cleaning of drain in Tigra village, waterlogging has caused trouble for the villagers.

Mahendragarh-Narnaul News: गांव तिगरा में नाले की सफाई न होने से जलभराव, ग्रामीण परेशान

Tue, 03 Feb 2026 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Due to lack of cleaning of drain in Tigra village, waterlogging has caused trouble for the villagers.
फोटो 12 नाला ओवरफ्लो से सड़क पर जमा गंदा पानी। ग्रामीण
सिहमा। गांव तिगरा में पानी निकासी के नाले की लंबे समय से समुचित सफाई न होने के कारण जलभराव की समस्या गंभीर होती जा रही है। नाले में लगातार पानी खड़ा रहने से हालात ऐसे बन गए हैं कि कई बार पानी ओवरफ्लो होकर रास्तों पर जलभराव हो जाता है। इससे गांव में दुर्गंध फैल रही है और लोगों का रहना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि इस समस्या के चलते मच्छर पनप रहे हैं जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती है।
विज्ञापन

नाला भर जाने पर गंदा पानी गलियों और मुख्य रास्तों पर फैल जाता है जिससे आवागमन प्रभावित होता है। स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार लोगों को बदबू और गंदगी के कारण घरों के दरवाजे बंद रखने पड़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से मांग की है कि नाले की नियमित और पूरी तरह सफाई करवाई जाए व पानी निकासी का स्थायी और उचित प्रबंध किया जाए।
उनका कहना है कि गांव में पानी निकासी के लिए जोहड़ में जगह बनाई गई थी लेकिन नाले का पानी वहां तक नहीं पहुंच पा रहा है। इसके चलते जोहड़ का उद्देश्य ही पूरा नहीं हो रहा और सारा गंदा पानी नाले व रास्तों में ही जमा हो रहा है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं किया गया। यदि समय रहते नाले की सफाई और निकासी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो आने वाले समय में स्थिति और गंभीर हो सकती है। उन्होंने प्रशासन से भी इस ओर ध्यान देने की मांग की है।

इस संबंध में सरपंच प्रतिनिधि राजेश कुमार ने बताया कि नाले की सफाई समय-समय पर करवाई जाती है। उन्होंने कहा कि जहां कहीं भी सफाई का अभाव बताया जा रहा है, वहां शीघ्र ही सफाई करवाई जाएगी। पानी निकासी की व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed