फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   DTP demolished 15 acres of land near villages Jat and Pali

Mahendragarh-Narnaul News: डीटीपी ने गांव जाट व पाली के पास 15 एकड़ भूमि पर की तोड़फोड़

Wed, 14 May 2025 11:10 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
DTP demolished 15 acres of land near villages Jat and Pali
फोटो संख्या:72- गांव पाली में अवैध कॉलोनी पर चलता बुलडोजर--स्रोत- प्रशासन
महेंद्रगढ़। जिला नगर योजनाकार नारनौल की टीम ने बुधवार को अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की। नियंत्रित क्षेत्र जाट व पाली में राजस्व संपदा गांव जाट के नजदीक 10 एकड़ व पाली में केंद्रीय विश्वविद्यालय के पास दादरी रोड पर रोड के दोनों तरफ लगभग पांच एकड़ भूमि में अवैध काॅलोनी को ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

15 एकड़ भूमि में 60 डीपीसी, सात चहारदीवारी व आठ अवैध निर्माण के साथ-साथ सभी रोड नेटवर्क उखाड़े गए। यह कार्रवाई जिला नगर योजनाकार, नारनौल व ड्यूटी मजिस्ट्रेट गुंजन वर्मा की देखरेख में कनिष्ठ अभियंता धर्मपाल व सेवादार जितेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार, विकास, नरेश कुमार के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में अमल में लाई गई। जिला नगर योजनाकर नारनौल गुंजन वर्मा ने लोगों से अपील की है कि कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed