{"_id":"6a134a6fb501389a9e042cc4","slug":"drunken-bolero-driver-assaults-bus-driver-and-conductor-narnol-news-c-203-1-sroh1011-126781-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नशे में बोलेरो चालक ने बस चालक व परिचालक से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नशे में बोलेरो चालक ने बस चालक व परिचालक से की मारपीट
विज्ञापन
फोटो संख्या:74- सदर थाना महेंद्रगढ़ में शिकायत देते प्राईवेट बस चालक व परिचालक--संवाद
महेंद्रगढ़। नांगल सिरोही के पास एक शराब के नशे में धुत युवक ने सवारियों से भरी एक प्राइवेट बस के आगे बोलेरो गाड़ी अचानक रोक दी। इसके बाद चालक व परिचालक के साथ मारपीट की। बस नारनौल से दादरी की ओर जा रही थी
बस परिचालक भूपेश ने एफआईआर में बताया कि बोलेरो चालक ने अचानक ब्रेक लगाकर बस को रोक दिया और इसके बाद चालक व परिचालक के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी। देखते ही देखते मामला हाथापाई तक पहुंच गया और आरोप है कि युवक ने मारपीट भी की। इस दौरान बस में बैठे यात्री भयभीत हो गए और कई लोग डर के कारण बस से नीचे उतर गए।
स्थिति यहीं नहीं रुकी, आरोपी युवक ने कुछ दूरी आगे जाकर एक बार फिर बस के सामने गाड़ी लगाई और कथित रूप से बस पर हमला किया। यात्रियों के बीच दहशत फैल गई और माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
घटना के दौरान डायल 112 पर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में बस को सीधे महेंद्रगढ़ सदर थाना ले जाया गया जहां पीड़ित पक्ष ने शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।