फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Drug addiction is harmful for health: Prof. Yashpal

नशा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक : प्रो. यशपाल

Tue, 29 Apr 2025 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 29 Apr 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Drug addiction is harmful for health: Prof. Yashpal
फोटो नंबर-14महिला कॉलेज में स्टाफ के साथ प्रतियोगिता की विजेता छात्राएं। स्रोत-संस्थान
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. यशपाल शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि नशा स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है।
विज्ञापन

कहा कि यह न केवल व्यक्ति के व्यक्तिगत जीवन बल्कि उसके सामाजिक जीवन को भी नष्ट कर देता है। इसलिए हमें इससे दूर रहना चाहिए। नशा जागरूकता कमेटी की कोऑर्डिनेटर डॉ. ममता सिद्धार्थ ने भी अपने भाषण में बताया कि नशा युक्त जीवन बिल्कुल अंधकार के समान है इसलिए हमें नशा मुक्ति को एक अभियान के रूप में प्रचारित करने की बहुत अधिक आवश्यकता है ताकि एक स्वस्थ और सकारात्मक समाज की स्थापना की जा सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर नशा मुक्त भारत विषय को लेकर पोस्टर एवं निबंध लेखन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। डॉ. ममता शर्मा के निर्देशन में आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तमन्ना, द्वितीय स्थान आरती एवं तृतीय स्थान निशा ने प्राप्त किया। इसी प्रकार डॉ. पूनम यादव के निर्देशन में आयोजित निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रीति, द्वितीय स्थान तमन्ना एवं तृतीय स्थान निशा ने प्राप्त किया। इस कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुनीता, डॉ. सुनीता जाखड़, डॉ. हरमीत व डॉ. मधु आदि सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed