फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Drone mapping completed in 366 villages to make the district free of Lal Dora: DC

जिले को लाल डोरा मुक्त करने के लिए 366 गांवों में ड्रोन मैपिंग का काम पूरा: डीसी

Thu, 01 Apr 2021 10:52 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
Drone mapping completed in 366 villages to make the district free of Lal Dora: DC
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये सभी उपायुक्तों की विभिन्न महत्वपूर्ण पहलुओं को लेकर बैठक की। इसमें मुख्य रूप से हर घर नल, स्वामित्व योजना तथा राजस्व रिकार्ड से संबंधित मामले शामिल रहे। उपायुक्त अजय कुमार ने इन विषयों की जानकारी दी।
विज्ञापन

बैठक के बाद डीसी ने अधिकारियों की बैठक में निर्देश दिए कि स्वामित्व योजना सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के तहत लाल डोरा में आने वाले सभी लोगों को उनकी जमीन का मालिकाना हक मिलेगा। उन्होंने बताया कि जिले में 366 गांवों में ड्रोन मैपिंग हो चुकी है। विभिन्न गांवों में दावे व आपत्तियां मांगी गई हैं। विभिन्न माध्यमों से ग्रामीणों को जानकारी दी गई है ताकि अगर उन्हें कोई आपत्ति हो तो तुरंत दर्ज करवा सकें। अधिकारी जल्द से गांवों को लाल डोरा मुक्त करें।
विज्ञापन

उपायुक्त ने राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिले में लंबित जमाबंदी और इंतकाल का काम जल्द से जल्द पूरा करें। राजस्व से संबंधित हर रिकार्ड साथ ही साथ ऑनलाइन होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर घर जल पहुंचाने के उद्देश्य से अब तक जिला के ग्रामीण क्षेत्र में 1 लाख 40 हजार 69 घरों में नल लग चुके हैं। जबकि, 10 हजार 126 नल लगने बाकी हैं। डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी स्कूलों व आंगनबाड़ी में नलकूप कनेक्शन होने चाहिए। जल संरक्षण के लिए बच्चों को जागरूक किया जाए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना है कि वर्ष 2022 तक हर घर में नल में जल होना चाहिए। इस अवसर पर डीआरओ राजकुमार, एक्सईएन सुनील कुमार व मंगतूराम और अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed