फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Drizzle in the evening made the weather pleasant

Mahendragarh-Narnaul News: शाम को बूंदाबांदी से मौसम बना सुहावना

Wed, 07 Jun 2023 01:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 07 Jun 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Drizzle in the evening made the weather pleasant
नारनौल। पश्चिमी विक्षोभ प्रणाली का असर लगातार देखने को मिल रहा है। सक्रिय मौसम प्रणाली के चलते मंगलवार को मौसम ने एक बार फिर से करवट ली। जिसके चलते सायं करीब चार तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। बूंदाबांदी के मौसम सुहावना हो गया। जिससे लोगों को दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि दिन के समय तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

सक्रिय मौसम प्रणाली के चलते मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। इस मौसम के चलते लोगों को जून माह में भी गर्मी से राहत मिली हुई है। जिस कारण अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री सेल्सियस के आस-पास बना हुआ है। जो सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस कम चल रहा है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं मंगलवार को न्यूनतम तापमान 24 डिग्री पर पहुंच गया। जबकि अधिकतम तापमान भी सोमवार के 36.8 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जोकि सामान्य से कम बने हुए हैं। रविवार और सोमवार को मौसम साफ-शुष्क बना रहा। जिस कारण लोगों को 2 दिनों तक गर्मी का अहसास हुआ। मगर मंगलवार दोपहर बाद फिर से मौसम में बदलाव देखा गया है। मंगलवार को शाम 4 बजे ही तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। जिस लोगों को दो दिनों से पड़ गर्मी से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed