फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Driving license will be made on the spot in the mega camp to be held in ITI

आईटीआई में लगने वाले मेगा कैंप में मौके पर ही बनेंगे ड्राइविंग लाइसेंस

Wed, 03 Nov 2021 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Driving license will be made on the spot in the mega camp to be held in ITI
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आगामी 8 नवंबर को आईटीआई नारनौल में लगने वाले मेगा कैंप में एसडीएम कार्यालय की तरफ से मौके पर ही ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि लोगों की सहूलियत के लिए इस दिन विभिन्न प्रकार की सेवाएं व योजनाएं आईटीआई के मैदान में विभिन्न विभागों द्वारा दी जाएगी। इस दिन एसडीएम कार्यालय की तरफ से लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए मौके पर ही रेडक्रॉस की ओर से दिए जाने वाले प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही मेडिकल चेकअप के लिए भी डॉक्टर की टीम मौजूद रहेगी जो लाइसेंस के लिए मेडिकल चेकअप करेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार लाइसेंस से संबंधित सभी कार्य एक ही जगह पर किए जाएंगे तथा उसी दिन उनका लाइसेंस बना कर दे दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि सारी प्रक्रिया एक ही काउंटर पर ऑनलाइन की जाएगी तथा मौके पर ही सभी औपचारिकताएं पूरी करते हुए नागरिकों को जल्द से जल्द ड्राइविंग लाइसेंस दिया जाएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि 8 तारीख को लगने वाले इस मेगा कैंप में समाज कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न योजनाओं के आवेदन पत्र भरवाए जाएंगे। इसके साथ ही विभाग की योजनाओं की जानकारी भी नागरिकों को दी जाएगी। चुनाव कार्यालय की ओर से कैंप में नए वोट बनवाने, वोट कटवाने व अन्य त्रुटि ठीक करवाने के लिए फार्म भरे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed