{"_id":"664cf0549063ab177d0cd1e6","slug":"driver-hits-bike-youth-dies-partner-injured-narnol-news-c-196-1-nnl1004-112515-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गाड़ी चालक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, साथी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गाड़ी चालक ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत, साथी घायल
Wed, 22 May 2024 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 22 May 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल से कोरियावास जा रहे बाइक सवार युवकों को गाड़ी चालक ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए और घायल हो गए। दोनों घायलों को नारनौल के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। जहां से गंभीर हालात होने की वजह से रेफर कर दिया गया। जहां सोमवार देर शाम करीब 10 बजे विक्रम की मौत हो गई।
पुलिस शिकायत में राजवीर ने बताया कि वह कोरियावास का रहने वाला है और मजदूरी करता है। 19 मई को उसका भाई विक्रम व भवानी शंकर नारनौल से अपने गांव कोरियावास आ रहे थे। कोरियावास के नजदीक दाना फैक्ट्री के पास पीछे से अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिर गए। दुर्घटना के बाद भवानी शंकर ने मोबाइल से घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने दोनों को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। चिकित्सकों ने गंभीर हालात होने की वजह से रेफर कर दिया, लेकिन परिवार के सदस्य विक्रम को नारनौल के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए लेकर गए। जहां सोमवार देर शाम करीब 10 बजे विक्रम को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।