फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Drinking water line broken during construction of drain, water not reaching 200 houses

Mahendragarh-Narnaul News: नाले के निर्माण के दौरान टूटी पेयजल लाइन, 200 घरों में नहीं पहुंच रहा पानी

Wed, 11 Sep 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 11 Sep 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Drinking water line broken during construction of drain, water not reaching 200 houses
फोटो संख्या:60 छितरोली रोड वाली सड़क मार्ग पर निर्माण कार्य से टूटी जल सप्लाई लाइन--- संवाद
कनीना। बस स्टैंड समक्ष से गुजरने वाले रेवाड़ी-महेंद्रगढ़ मार्ग पर दोनों तरफ से नाले के निर्माण के दौरान पेयजल आपूर्ति पाइपलाइन टूटने से 200 घरों की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है।
विज्ञापन

पिछले लंबे समय से बारिश के पानी से बस स्टैंड व आसपास के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब जन स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए सड़क के दोनों ओर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य करते समय टेलीफोन लाइन, जल आपूर्ति की लाइन आए दिन कटने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल आपूर्ति लाइन टूटने से करीब 200 घरों की आबादी के लिए पेयजल समस्या पैदा हो गई है। सिहोर रोड, छितरोली रोड, बैंक के सामने वाली कालोनी, आरएस वाटिका के सामने वाली कालोनी में रहने वाले लोगों ने इसे ठीक करने की मांग की है। इस दौरान राकेश, देवेंद्र, संतलाला, महेश, डीपी धर्मपाल, अशोक, मनदीप आदि मौजूद रहे
विज्ञापन

सड़क मार्ग के दोनों तरफ नाले का कार्य चल रहा है। इस दौरान लाइन क्षतिग्रस्त होने से यह समस्या बनी है। कर्मचारियों को आदेश दिए जा चुके हैं जल्द से जल्द लाइन को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ राजीव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कनीना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed