फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   draw on reserve ward

वार्ड आरक्षित करने के लिए ड्रॉ 7 को

Fri, 02 Jul 2021 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
draw on reserve ward
नारनौल। जिला परिषद चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों की इंतजार की घड़ी सात जुलाई को खत्म हो जाएगी। हरियाणा विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक के निर्देशानुसार जिला परिषद महेंद्रगढ़ के वार्डों में से अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग (ए) एवं महिलाओं के लिए पदों को आरक्षित करने के लिए 7 जुलाई को ड्रॉ ऑफ लोट्स का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र में विधायक के चुनाव के बाद सबसे अधिक चर्चा जिला परिषद के चुनाव को लेकर रहती है। लगभग 29 से 30 गांवों में एक पार्षद बनने के चलते नेताओं की रुचि भी इस चुनाव में विशेष मानी जाती है। महेंद्रगढ़ जिले में 19 जिला पार्षद बनते हैं। लगभग सात माह पहले सभी जिला परिषदों को प्रदेश सरकार ने भंग कर दिया था। इसके बाद से ही पंचायत, ब्लॉक समिति तथा जिला परिषद के चुनावों की तिथि का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मगर इन सबसे पहले आरक्षण को लेकर सरकार ने ड्रॉ निकालने के आदेश दिए थे। लिहाजा प्रदेश के सभी जिलों में धीरे धीरे कर ड्रॉ निकालने की प्रक्रिया जारी है। भिवानी के बाद अब जिला महेंद्रगढ़ का सात जुलाई को ड्रॉ निकाला जाएगा।
विज्ञापन

-प्रक्रिया जारी अभी चुनाव की तिथि संभव नहीं
अधिकारियों का कहना है कि पंचायत चुनावों को लेकर प्रक्रिया जारी है। अभी चुनावों की तिथि के बारे में कुछ भी नहीं कहा जा सकता। कोरोना की तीसरी लहर के बारे में कई तरह की बातें कहीं जा रही हैं। ऐसे में जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक चुनाव संभव नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इच्छुक उम्मीदवार सोशल मीडिया पर अभी से एक्टिव
जिला परिषद के चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवार अभी से सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। इसके लिए बाकायदा डिजाइनर से पोस्टर बनवाकर फेसबुक से लेकर व्हाट्स ग्रुप में पोस्ट किए जा रहे हैं। इसके अलावा अपने चुनाव के एजेंडे प्रस्तुत किए जा रहे हैं।

सात जुलाई को सुबह होगा ड्रॉ
ड्रॉ के लिए सात जुलाई की तिथि तय की गई है। यह प्रक्रिया हरियाणा पंचायती राज (निर्वाचन) नियम 1994 के नियम 5 के उप नियम (1) व (7) में दिये गए प्रावधान अनुसार जिला परिषद महेंद्रगढ़ के वार्डों में से अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग (ए) व महिलाओं के लिए समान प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने के लिए (ड्रॉ ऑफ लोट्स) का आयोजन किया जाएगा।
अजय कुमार, उपायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed