फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Drain cleaning incomplete ahead of monsoon; gap between administrative claims and ground reality.

Mahendragarh-Narnaul News: मानसून से पहले नालों की सफाई अधूरी, प्रशासनिक दावों और जमीनी हकीकत में अंतर

Mon, 29 Jun 2026 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Drain cleaning incomplete ahead of monsoon; gap between administrative claims and ground reality.
फोटो नंबर-10काठ मंडी में गंदगी से अटा पड़ा नाला। संवाद
नारनौल। मानसून की दस्तक से पहले शहर में नालों की सफाई को लेकर प्रशासन के दावों और हकीकत में अंतर दिखा रहा है। जिला उपायुक्त ने पूरे जिले में नोडल अधिकारियों की नियुक्ति कर 30 जून तक सफाई कार्य की रिपोर्ट मांगी है। बावजूद इसके शहर के कई संवेदनशील क्षेत्रों में सफाई कार्य अधूरा पड़ा है।
विज्ञापन

शहर के विभिन्न मोहल्लों की पड़ताल करने पर सामने आया कि जिन इलाकों में हर वर्ष जलभराव की सबसे अधिक समस्या रहती है, वहीं नालों की सफाई अब तक पूरी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

कुछ स्थानों पर एक-दो दिन सफाई अभियान चलाने के बाद काम ठप पड़ गया। कई बड़े नालों की वर्षों से समुचित सफाई नहीं होने के कारण उनमें गंदगी के साथ घास-फूस तक उग आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला नलापुर से रावका के बीच बने नाले में गाद और घास जमा होने से पानी का प्रवाह बाधित है। नागरिक अस्पताल से काठ मंडी जाने वाले मार्ग पर स्थित नाले के हालात भी चिंताजनक है।
संघीवाड़ा क्षेत्र में नालियां रुकी हुई हैं जबकि जमालपुर में सफाई कार्य आधा-अधूरा ही किया गया है। नलापुर के एक हिस्से में नाले से निकाली गई कीचड़ अब भी सड़क किनारे पड़ी है।
इसके अलावा पार्क गली बाजार, रेवाड़ी रोड तथा बस स्टैंड क्षेत्र के पानी की निकासी करने वाला प्रमुख नाला भी गंदगी से अटा पड़ा है। वहीं मोहल्ला खड़खड़ी, सलामपुरा, बावड़ीपुर, बड़का कुआं, नई सराय, चांदुवाड़ा व माली टिब्बा सहित कई मोहल्लों में नालों की सफाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
वर्जन:
शहर में नालों की सफाई का कार्य सहज नहीं है हालांकि नालों की सफाई का ठेका हर साल नगर परिषद द्वारा दिया जाता है। परंतु इनकी नियमित सफाई होना जरूरी है, इसके लिए सरकार व प्रशासन को चाहिए की वह कर्मचारियों की भर्ती करें। -राहुल सारवान, जिला प्रधान नपा सफाई कर्मचारी संघ, नारनौल

वर्जन:
सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारियों लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। सफाई में जहां-जहां कमी है उसे पूरा करवाया जाएगा। शहर के मोहल्लों में नालों व नालियों की नियमित हो इसके लिए कर्मचारियों की कमी तो है, इसको लेकर समय-समय पर भर्ती के लिए सरकार से मांग भी की जाती है। -कमलेश सैनी, चेयरपर्सन नगर परिषद, नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article