{"_id":"65f35e3a6816bd0f330737f4","slug":"drain-being-built-on-rest-house-road-rain-water-will-not-accumulate-narnol-news-c-196-1-nnl1004-110337-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रेस्ट हाउस रोड पर बन रहा नाला, नहीं जमा होगा बारिश का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रेस्ट हाउस रोड पर बन रहा नाला, नहीं जमा होगा बारिश का पानी
Fri, 15 Mar 2024 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 15 Mar 2024 01:59 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। शहर के मुख्य सड़क मार्ग रेस्ट हाउस रोड पर बारिश व सीवरेज ओवरफ्लो होने से सड़क पर जमा होने वाले गंदे पानी से अब निजात मिलेगी। इसके लिए पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा पिछले चार दिनों से नाले का निर्माण कार्य किया जा रहा है।
विभाग द्वारा यह नाला करीब डेढ़ करोड़ रुपए की लागत से बनाया जा रहा है। इसके साथ जहां आवश्यकता होगी वहां सड़क का पेचवर्क भी किया जाएगा। पानी निकासी के लिए यह नाला नगर परिषद से शुरू होकर रेस्ट हाउस के बाहर से होते हुए छलक नाले तक मिलाया जाएगा। रेस्ट हाउस का यह सड़क मार्ग शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है। इसी रोड पर नगर परिषद भी है और यहां से होकर लोग रेलवे स्टेशन, कालेज, अनाज मंडी व अस्पताल आदि की ओर जाते हैं। इस सड़क मार्ग पर जरा सी बरसात में ही पानी जमा हो जाता है, जिससे यहां से गुजरने वाले लोगों व दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। अब इस नाले के बन जाने से इस सड़क मार्ग पर जमा होने वाले पानी से लोगों को राहत मिल जाएगी।
नगर परिषद के पास से शुरू होकर तालाब बहादुर सिंह रोड पर छलक नाले से मिलाने के लिए करीब डेढ़ करोड़ की लागत से एक नया नाला बनाया जा रहा है। इस नाले को ढका भी जा रहा है। इस टेंडर के तहत रेस्ट हाउस से गर्ल्स आईटीआई तक सड़क जहां खराब है, वहां पेचवर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
जितेंद्र कुमार, जेई पीडब्ल्यूडी नारनौल।