फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dr. Nitin Appointed District In-charge of Patanjali Bharat Swabhiman Trust.

Mahendragarh-Narnaul News: सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर आज श्याम मंदिर से मोडावाला तक कलश यात्रा

Sun, 10 May 2026 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
Dr. Nitin Appointed District In-charge of Patanjali Bharat Swabhiman Trust.
फोटो 25सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की तैयारियों का जायजा लेते एसडीएम अनिरुद्ध यादव।स्रोत:प्रशासन - फोटो : सांकेतिक
नारनौल। श्री सोमनाथ मंदिर के वर्तमान स्वरूप की प्राण-प्रतिष्ठा के 75 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 11 मई को आयोजित होने वाले सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की सभी तैयारियां जिला प्रशासन ने पूरी कर ली हैं। एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव ने रविवार को व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पर्व के अवसर पर श्री श्याम मंदिर से मोडावाला मंदिर तक भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी जबकि विधायक ओम प्रकाश यादव और कंवर सिंह यादव विशिष्ट अतिथि रहेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे श्री श्याम मंदिर से होगी जिसके बाद मोडावाला मंदिर में जलाभिषेक और विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया जाएगा। इसके उपरांत मुख्य अतिथि द्वारा जलाभिषेक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान आध्यात्मिक वातावरण के बीच विशेष आयोजन होंगे। सुबह 10 से 12 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमनाथ से राष्ट्र को संबोधित करेंगे, वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से प्रदेश को संबोधित करेंगे।



बच्चों को जरूर दिखाएं ये प्रदर्शनी



सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर मोडावाला मंदिर में एक विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस प्रदर्शनी में सोमनाथ के गौरवशाली अतीत और वर्तमान के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के काल को दिखाया जाएगा। एक हजार वर्षों की अडिग आस्था और पुनरोत्थान के विषय पर केंद्रित इस प्रदर्शनी में प्रथम ज्योतिर्लिंग भगवान सोमनाथ की गौरवगाथा दर्शाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed