नारनौल। भारत विकास परिषद एवं प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में लाला देवी चंद ग्रोवर कृत्रिम अंग निर्माणशाला के सहयोग से यादव सभा में निशुल्क कृत्रिम अंग शिविर आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव रहे। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों को निशुल्क कृत्रिम अंग देकर समाज सेवा करना भगवान की भक्ति के समान है।
परिषद एवं ट्रस्ट की प्रशंसा करते हुए कहा कि दोनों संस्थाएं समाज कल्याण के कार्यों में लगी हुई हैं। उन्होंने समाजसेवी संस्थाओं का सहयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भारत विकास परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने अतिथियों का स्वागत किया। परिषद के शाखा अध्यक्ष जितेंद्र भारद्वाज ने बताया कि लाला देवी चंद ग्रोवर निशुल्क कृत्रिम अंग निर्माण साला हिसार के सहयोग से शिविर में 40 व्यक्तियों को कृत्रिम अंग वितरित किए गए। विशिष्ट अतिथि राजकुमार यादव ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। परिषद के प्रांतीय सचिव एवं कार्यक्रम संयोजक संजय शर्मा बताया कि परिषद कृत्रिम अंग वितरण शिविर की शृंखला में यह इस वर्ष का चौथा कार्यक्रम रहा। भविष्य में भी इसी तरह के कार्यक्रम आयोजित होते रहेंगे। इस अवसर पर विपिन शर्मा, हंसराज, दुलीचंद शर्मा, तुलसी पिपलानी, ओमप्रकाश अरोड़ा, प्रीति शर्मा, ज्योति सैनी, नरोत्तम सोनी, भीमसेन शर्मा, सुभाष सिंगला, राकेश शर्मा, हरीकृष्ण गौड़, ईश्वर सिंह यादव, प्रोफेसर हितेश गौड़, अजय शर्मा, कृष्ण कुमार व अमित शर्मा आदि उपस्थित रहे। ट्रस्ट के अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट भारत विकास फाउंडेशन हिसार के सहयोग से शीघ्र ही स्थायी दिव्यांग सहायता केंद्र की स्थापना करने जा रहा है ताकि दिव्यांगजनों को सहायता मिल सके। इस केंद्र में उनके लिए निशुल्क कृत्रिम अंगों की व्यवस्था, उनके पेंशन व प्रमाण पत्र आदि बनवाने का सहायता काउंटर, रोजगार प्रशिक्षण केंद्र आदि की व्यवस्था रहेगी। शिविर के प्रभारी सीए रामनिवास अग्रवाल एवं खुशीराम गोयल ने बताया कि भाविप एवं ट्रस्ट के सहयोग से अभी तक क्षेत्र में चार शिविरों के माध्यम से 400 लोगों को कृत्रिम अंग, सहायक उपकरण आदि उपलब्ध कराए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि दिव्यांग साथियों के चेहरे की मुस्कान ही लाला देवी चंद ग्रोवर संस्था का पारिश्रमिक है।