फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Doctors kept OPD closed in Narnaul, MS took over reins, patient got relief

Narnaul: चिकित्सकों ने बंद रखी ओपीडी; एमएस ने संभाली बागडोर, मरीजों को मिली राहत

Wed, 27 Dec 2023 12:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 27 Dec 2023 12:07 PM IST
सार

नागरिक अस्पताल में सुबह से मरीज पहुंचने शुरू हो गए थे। उन्हें अस्पताल में आने के बाद पता चला कि चिकित्सकाें की हड़ताल है।  हालांकि मरीजों की समस्या को देखते हुए एमएस ने ओपीडी में मरीजों को देखना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन
Doctors kept OPD closed in Narnaul, MS took over reins, patient got relief
चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कंवर सिंह मरीजों को ओपीडी में देखते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस सर्विसेज एसोसिएशन के बैनर तले जिला भर के चिकित्सक बुधवार को हड़ताल पर रहे। चिकित्सकों के हड़ताल पर रहने से मरीजों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि मरीजों की परेशानी को देखते एमएस डॉ. कंवर सिंह ने ओपीडी में मरीजों को देखना शुरू कर दिया। उधर चिकित्सकों ने अस्पताल प्रांगण में एकत्रित होकर सरकार विरोधी नारेबाजी की। जिला प्रधान डॉ. अनिल यादव ने बताया कि बुधवार को ओपीडी सेवा ही बंद है और इमरजेंसी में मरीजों को देखा जा रहा है। अगर उनकी मांग जल्द पूरी नहीं की गई तो 29 दिसंबर को इमरजेंसी सहित अन्य ओपीडी भी बंद कर दी जाएगी। 

विज्ञापन


मरीज ओपीडी के बाहर काटते रहे चक्कर
नागरिक अस्पताल में सुबह से मरीज पहुंचने शुरू हो गए थे। उन्हें अस्पताल में आने के बाद पता चला कि चिकित्सकाें की हड़ताल है। इनमें से अनेक मरीज ऐसे थे जो करीब 25 से 30 किलोमीटर का सफर तय कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे थे। हालांकि मरीजों की समस्या को देखते हुए एमएस ने ओपीडी में मरीजों को देखना शुरू कर दिया था। जिससे मरीजों को थोड़ी राहत जरूर मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed