फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Do yoga daily to stay healthy: Deputy Commissioner

स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन करें योग : उपायुक्त

Mon, 13 Jun 2022 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Do yoga daily to stay healthy: Deputy Commissioner
योग करते लोग। संवाद - फोटो : Narnol
नारनौल। आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मद्देनजर सोमवार को आईटीआई प्रांगण में तीन दिवसीय योगाभ्यास कार्यक्रम की शुरुआत हुई। कार्यक्रम में उपायुक्त डॉ. जयकृष्ण आभीर मौजूद रहे। यह योगाभ्यास कार्यक्रम 15 जून तक सुबह 6 से 7.30 बजे तक चलेगा। उपायुक्त के मार्गदर्शन में जिला महेंद्रगढ़ के सभी खंडों में योगाभ्यास कार्यक्रम 9 से 11 जून तक आयोजित हो चुके हैं। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ रहने के लिए योग बहुत ही जरूरी है। शारीरिक मानसिक और आध्यात्मिक रूप से मजबूत व्यक्ति ही दिन भर अपने कार्य में सक्रिय रह सकता है। इसके लिए जरूरी है कि प्रतिदिन थोड़ा समय निकालें। लोगों को तंदरुस्त रहने के लिए योग को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन

जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अजीत सिंह ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत 21 जून 2022 को सुबह 7 से 8 बजे तक 8वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का जिला स्तरीय कार्यक्रम आईटीआई (ब्वाय) में किया जाएगा। इसके अलावा राजकीय महाविद्यालय ग्राउंड महेंद्रगढ़, राजकीय महाविद्यालय ग्राउंड अटेली, नई अनाज मंडी नांगल चौधरी, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय सिहमा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर निजामपुर व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय परिसर सतनाली में खंड स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के लिए कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगा अभ्यास करवाया गया। उन्होंने बताया कि जिला में योग प्रशिक्षण कार्यक्रम पतंजलि के सहयोग से किए जा रहे हैं। पतंजलि की ओर से योगाचार्य नीलेश व बजरंग जांगिड़ ने योग अभ्यास करवाया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, ईश्वरीय विश्वविद्यालय से कमला दीदी, डॉ. सतीश, डॉ. भूपेंद्र व हंसराज डीपी के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed