फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Do not throw expired medicines in the trash; dispose of them properly.

Mahendragarh-Narnaul News: एक्सपायर्ड दवा कूड़े में नहीं, सही तरीके से करें निपटान

Sat, 27 Jun 2026 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
Do not throw expired medicines in the trash; dispose of them properly.
कनीना। एक्सपायर्ड और अनुपयोगी दवाओं को लापरवाही से फेंकना पर्यावरण और जनस्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। औषधि विज्ञान विभाग एवं पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा समिति के निदेशक कुनाल मावता ने लोगों से अपील की है कि वे दवाओं का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के अनुसार करें और एक्सपायर्ड दवाओं का सुरक्षित तरीके से निपटान करें।
विज्ञापन

कुनाल मावता ने बताया कि कई लोग पुरानी या एक्सपायर्ड दवाओं को कूड़ेदान, नालियों या शौचालय में फेंक देते हैं। इससे दवाओं के रासायनिक तत्व मिट्टी और जल स्रोतों में पहुंचकर प्रदूषण फैलाते हैं। इसका असर केवल इंसानों पर ही नहीं बल्कि पशु-पक्षियों और अन्य जीवों पर भी पड़ता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विशेष रूप से एंटीबायोटिक दवाओं का गलत उपयोग और अनुचित निपटान एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस (एएमआर) जैसी गंभीर समस्या को बढ़ा रहा है। यदि समय रहते लोग जागरूक नहीं हुए तो भविष्य में सामान्य संक्रमणों का इलाज भी मुश्किल हो सकता है। उन्होंने नागरिकों से दवाओं का जिम्मेदारी से उपयोग करने और एक्सपायर्ड दवाओं का वैज्ञानिक तरीके से निपटान करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed