फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Diwali celebrated with great enthusiasm in the city

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में हर्षोल्लास से मनाई गई दीपावली

Wed, 22 Oct 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 22 Oct 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Diwali celebrated with great enthusiasm in the city
फोटो नंबर-07दीपावली के पर्व पर फुलझड़ियां  चलाती महिलाएं व युवतियां। संवाद
नारनौल। दीपावली सोमवार को क्षेत्र में हर्षोल्लास से मनाई गई। शहर के बाजारों में दिनभर रौनक छाई रही। लोगों ने घरों व प्रतिष्ठानों को लाइटों, रंगोली और दीपों से सजाया था।
विज्ञापन

सुबह से ही लोग स्नान कर नए वस्त्र धारण कर एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं देते नजर आए। मिठाइयों की दुकानों पर भी भीड़ रही। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाइयां खिलाकर खुशियां बांटीं। शाम को मुहूर्त में लोगों ने मां लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर की पूजा-अर्चना की। पूजा के बाद पूरे शहर में दीपों की रोशनी से अद्भुत दृश्य दिखाई दिया।
विज्ञापन

आतिशबाजी ने रात में आकाश को रंगीन बना दिया। बच्चों और युवाओं में पटाखे चलाने को लेकर उत्साह रहा। वहीं महिलाओं ने भी रंगीन फुलझड़ियां जलाकर पर्व का आनंद लिया। दीपावली के इस पावन अवसर पर पूरे क्षेत्र में उल्लास और प्रकाश का वातावरण बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन



इंसेट

आज होगी गोवर्धन पूजा
गोवर्धन पर्व भारत की कृषि प्रधानता, पशुधन, उद्योग व व्यवसाय का प्रतीक है। इसको लेकर आचार्य क्रांति निर्मल शास्त्री ने बताया कि इसी दिन श्री कृष्ण ने अंगुली पर गोवर्धन पर्वत को छत्र की तरह धारण करके बृजवासियों की इंद्र के प्रकोप से रक्षा की थी। यह गोवर्धन पर्व अन्नकूट के नाम से भी विख्यात है। यह पर्व 22 अक्तूबर को मनाया जाएगा। इसका मुहूर्त अमृत काल में 16:24 17:48 रहेगा। लाभ का 19:24 - 21:05 तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed