{"_id":"61a516a2e72fd30ef5711178","slug":"disturbed-by-not-getting-a-place-in-the-bus-the-girls-expressed-their-anger-by-standing-in-front-of-the-bus-narnol-news-rtk6313076148","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में जगह नहीं मिलने से परेशान छात्राओं ने बस के आगे खड़े होकर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में जगह नहीं मिलने से परेशान छात्राओं ने बस के आगे खड़े होकर जताया रोष
विज्ञापन
बस में जगह नहीं मिलने पर सतनाली में बस के आगे खड़ी होकर रोष प्रकट करतीं छात्राएं। संवाद
- फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़ से सतनाली मार्ग पर सुबह बस में जगह न मिलने से नाराज छात्राओं ने बारड़ा स्टॉप पर बस के सामने खड़े होकर रोष प्रदर्शन किया। सतनाली बस अड्डा इंचार्ज के माध्यम से जीएम को पत्र लिख कर मांग की कि इस रूट पर और बसें चलाई जाएं।
महेंद्रगढ़ से सतनाली के लिए सुबह 8.20 बजे महज एक बस है जो 9 बजे सतनाली पहुंचती है। इस बस में यात्रियों की अधिक भीड़ होती है। जगह नहीं मिलने पर प्रतिदिन छात्राओं को वैकल्पिक वाहनों से शिक्षण संस्थानों को जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इस बस में दैनिक यात्रियों के अलावा बड़ी संख्या में सतनाली के शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं भी होते हैं। विद्यार्थियों ने बताया कि इस बस में इतनी ज्यादा भीड़ हो जाती है कि पैर रखने की जगह भी नहीं बचती। समस्या से परेशान विद्यार्थी सोनम, पूजा, सुनीता, मुस्कान, अंतिम, साक्षी, शीला, सुनीता, प्रियंका, ज्योति, मधु, आरती, रिशिका, दीक्षा, निशा, अन्नु, मनीषा, ज्योति, बीनू, राहुल, सुरेंद्र, सोनू, अशोक, विकास, मुकेश, अमित आदि ने बताया कि समस्या को लेकर उन्होंने जीएम को पत्र लिखकर सुबह महेंद्रगढ़ से सतनाली के लिए और बस शुरू करने की मांग की है।
छात्राएं बोली लंबे समय से की जा रही है मांग
छात्राओं ने बताया कि सुबह के समय पहली बस महेंद्रगढ़ से सुबह 8:20 पर चलती है और इसमें सवारियों के अलावा सतनाली आने वाले छात्र-छात्राओं की भारी भीड़ हो जाती है और बस खचाखच भर जाती है। बारड़ा एवं सुरेहती के अनेक विद्यार्थी तो बस में सवार भी नहीं हो पाते हैं। सुबह के समय और बस शुरू कराने की लंबे समय से मांग की जा रही है। लेकिन समस्या जस की तस है। उन्होंने जल्द से जल्द समस्या के समाधान की मांग की। महेंद्रगढ़ से सतनाली के लिए सुबह 8:20 बजे बस चल रही है। विद्यार्थियों की परेशानी व मांग को देखते हुए जल्द ही सुबह के समय महेंद्रगढ़ से सतनाली के लिए एक और बस का संचालन शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
नवीन शर्मा, जीएम, हरियाणा रोडवेज