फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Distressed by the order to remove their carts, vendors visited the Municipal Council and sought an alternative site.

Mahendragarh-Narnaul News: रेहड़ी हटाने के आदेश से परेशान चालक पहुंचे नगर परिषद, मांगी वैकल्पिक जगह

Thu, 30 Jul 2026 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Distressed by the order to remove their carts, vendors visited the Municipal Council and sought an alternative site.
फोटो नंबर-12नप ईओ से मिलते रेहड़ी चालक। संवाद
नारनौल। शहर के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से पुरानी कचहरी मोड़ तक रेहड़ी लगाने वाले चालकों ने वीरवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्या रखी। रेहड़ियां हटाने के आदेश के बाद परेशान चालकों ने कार्यकारी अधिकारी (ईओ) जोगेंद्र सिंह कालीरामणा से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और वैकल्पिक स्थान उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

रेहड़ी चालकों ने बताया कि इसी मार्ग पर रेहड़ी लगाकर वे अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। अचानक रेहड़ी लगाने पर रोक लगने से उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने नगर परिषद से मांग की कि उनके लिए कोई निश्चित स्थान तय कर दिया जाए, जहां वे नियमों के अनुसार अपना काम कर सकें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि निर्धारित सीमा से बाहर रेहड़ी नहीं लगाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बुधवार को डीएमसी रणबीर सिंह और ईओ जोगेंद्र सिंह कालीरामणा ने मौके पर पहुंचकर इस मार्ग से रेहड़ियां हटाने के निर्देश दिए थे। अधिकारियों ने चेतावनी दी थी कि दोबारा रेहड़ी लगाने पर सामान जब्त कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ ने रेहड़ी चालकों की बात सुनते हुए बताया कि 15 अगस्त तक इस मार्ग पर किसी भी तरह की अस्थायी व्यवस्था करना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन और स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को देखते हुए इस क्षेत्र में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा और स्वच्छता से जुड़े संदेश लिखवाए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि जिला उपायुक्त के निर्देश पर मार्ग को अतिक्रमण मुक्त रखा जा रहा है। हालांकि, उन्होंने रेहड़ी चालकों को आश्वासन दिया कि यदि वे ऐसा कोई वैकल्पिक स्थान बताते हैं जहां आम लोगों को परेशानी न हो, तो नगर परिषद उस पर विचार कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed