{"_id":"697e4100a3e322b3170d724b","slug":"discussions-were-held-on-strengthening-the-youth-congress-narnol-news-c-196-1-nnl1010-135515-2026-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: यूथ कांग्रेस को मजबूत करने पर किया विचार विमर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: यूथ कांग्रेस को मजबूत करने पर किया विचार विमर्श
विज्ञापन
फोटो 04 बैठक में शामिल यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी। पार्टी
नारनौल। यूथ कांग्रेस की मासिक बैठक का आयोजन पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शनिवार को किया गया। बैठक का नेतृत्व जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने किया। बैठक में संगठन को मजबूत करने, जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने एवं आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में विधायक मंजू चौधरी के बेटे संदीप चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर संदीप चौधरी ने कहा कि पुनीत बुलान के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस महेंद्रगढ़ लगातार मजबूत हो रही है और संगठन जमीनी स्तर पर सराहनीय कार्य कर रहा है। बैठक में उम्मीद, आशु, भूपेंद्र बुलान, चांदराम सहित यूथ कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
बैठक के दौरान जिले से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं, युवाओं की भागीदारी, संगठनात्मक मजबूती व आगामी कार्यक्रमों को लेकर महत्वपूर्ण विचार-विमर्श किया गया। जिला अध्यक्ष पुनीत बुलान ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की अपील की है।