फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   'Disability is not a curse, it is a mere deficiency in the balance of nature and human'

विद्यालयों को कृत्रिम अंग जरूरत मुक्त बनाएगा प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट

Wed, 29 Sep 2021 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
'Disability is not a curse, it is a mere deficiency in the balance of nature and human'
नारनौल। प्रगतिशील शिक्षक ट्रस्ट नारनौल ने अपनी एक मुहिम के माध्यम से जिले के सभी स्कूलों को कृत्रिम अंग जरूरत मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। ट्रस्ट के अध्यक्ष और दिव्यांगता मुक्त अभियान के संयोजक संजय शर्मा ने बताया कि ट्रस्ट के माध्यम से एक विशेष अभियान चलाकर जिले के सभी बच्चों की कृत्रिम अंगों की आवश्यकता को पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि दिव्यांगता अभिशाप नहीं यह प्रकृति और मानवीय संतुलन में एक अंशमात्र कमी है। जिसे हम आपसी तालमेल से पूर्ण कर सकते हैं। ट्रस्ट दिव्यांगजनों को लाभान्वित कराने के लिए संकल्पित है। इस अभियान हेतु 11 सदस्यों की एक टीम का गठन किया गया है। इसमें नरोत्तम सोनी, हितेंद्र बोहरा, रवीना सोनी, बंसी लाल, डॉ. मनोज आफरिया, डॉ जितेंद्र भारद्वाज, मुकेश दहिया, भीम सेन, राकेश शर्मा, अमित कुमार व लोकेश शर्मा शामिल हैं। यह टीम पूरे जिले में दिव्यांग बच्चों का चयन करेगी।
विज्ञापन

अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि जिले के राजकीय और गैर राजकीय विद्यालयों में पढ़ने वाले ऐसे विद्यार्थी जिन्हें कृत्रिम हाथ अथवा पांव की आवश्यकता है और वह लगवाने में असमर्थ हैं तो उन्हें कृत्रिम अंग निशुल्क उपलब्ध करवाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य हैं। किसी भी कारण से आई दिव्यांगता इनके कैरियर में बाधा न डाले यह हम सभी को देखना है। चिन्हित विद्यार्थियों का एक शिविर में माप लेकर उनके कृत्रिम अंग तैयार किए जाएंगे। इसके बाद उन्हें ये अंग निशुल्क वितरित किये जाएंगे। नवंबर माह में इस शिविर का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed