{"_id":"6292697df9612625581afdb7","slug":"dirty-clogged-drains-if-cleaning-is-not-done-there-will-be-waterlogging-in-the-rain-narnol-news-rtk6480215178","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदी से पटे नाले, सफाई नहीं हुई तो बरसात में होगा जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदी से पटे नाले, सफाई नहीं हुई तो बरसात में होगा जलभराव
विज्ञापन
मोहल्ला जमालपुर में गंदगी से अटा पड़ा नाला। संवाद
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। जून के अंत तक जिले में मानसून आने की संभावना जताई जा रही है लेकिन अभी तक नगर परिषद प्रशासन जाम पड़े नालियों और नालों की सफाई की तैयारी शुरू नहीं कर सका है। जलनिकासी के लिए शहर में छलक नाले का निर्माण कार्य अधूरा है। नालियां और नाले गंदगी से पटे हैं। अगर मानसून आने के पहले इनकी सफाई नहीं कराई गई तो बारिश के मौसम में शहर के लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना होगा। ऐसा होने पर खासतौर से निचले इलाके के लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा।
शहर के मोहल्ला जमालपुर, सैन चौक, पुरानी सराय, मोहल्ला रावका, पार्क गली, लोक निर्माण विश्राम गृह के पास, शिवाजी नगर, नेताजी सुभाष पार्क गली आदि कई ऐसे मोहल्ले हैं जहां बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या पैदा होती है। सबसे अधिक सैन चौक व मोहल्ला रावका में समस्या रहती है। यहां हर वर्ष जलभराव होने से शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसके बाद भी जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था नहीं की जा सकी है।
नगर परिषद प्रशासन ने शहर के नाले-नालियों की सफाई के लिए कोई तैयारी शुरू नहीं की है। शहर के निजामपुर रोड से रेवाड़ी रोड तक बरसाती पानी की निकासी के लिए छलक का जीर्णोद्धार कार्य किया जा रहा है। यह कार्य अभी अधूरा पड़ा हुआ है। जगह-जगह नाले को क्षतिग्रस्त किया गया है जिससे इस बार नाले की सफाई होना संभव दिखाई नहीं दे रहा है। बरसात का मौसम आने से पूर्व नगर परिषद हर वर्ष सफाई अभियान चलाती है, लेकिन इस बार निकाय चुनाव होने के चलते सभी अधिकारी चुनाव में व्यस्त हैं।
विज्ञापन
शहर के नालों की सफाई का मामला मेरे संज्ञान में हैं। हम जल्द ही सफाई कर्मचारी लगाकर नालों की सफाई शुरू करवा देंगे।-सुमन लता, ईओ, नगर परिषद।