फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Director tested the quality of MNREGA works

Mahendragarh-Narnaul News: निदेशक ने परखी मनरेगा के कार्याें की गुणवत्ता परखी

Sun, 14 Jul 2024 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 14 Jul 2024 12:56 AM IST
विज्ञापन
Director tested the quality of MNREGA works
फोटो संख्या:52- गांव दौंगड़ा में मनरेगा के तहत ग्रामीणों से बातचीत करते हरियाणा ग्रामीण विकास व
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कनीना। हरियाणा ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक डाॅ. जयकृष्ण आभीर ने शनिवार को उपमंडल के गांव दौंगड़ा अहीर सहित अन्य गांवों में मनरेगा के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता परखी और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मनरेगा के कार्यों में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। डाॅ. जयकृष्ण आभीर ने कहा कि मनरेगा का उद्देश्य लोगों को अपने आसपास ही रोजगार उपलब्ध करवाना है, ताकि रोजगार के लिए उन्हें कहीं दूसरे स्थान पर न जाना पड़े। मनरेगा में किए गए काम का मानदेय सीधा काम करने वाले व्यक्ति के बैंक खाता में आता है।
विज्ञापन

उन्होंने शनिवार को जिला के दौंगड़ा अहीर, अटाली सहित अनेक गांवों में मनरेगा के तहत चल रहे ग्राम पंचायतों में किए गए कार्यों का निरीक्षण किया।
इस दौरान ग्राम पंचायतों को निर्देश दिए कि वे गांव की सफाई आदि के लिए भी इस योजना के तहत कार्य करवा सकते हैं। सभी ग्राम पंचायतें इसी योजना के तहत अधिक से अधिक विकास कार्य करवाएं, ताकि लोगों को रोजगार भी मिले। इस अवसर पर सीहमा खंड के एबीपीओ मुकेश कुमार, महेंद्र सिंह ठेकेदार, मामन सिंह प्रधान, बब्रुभान बोहरा, अशोक, महिपाल, राजकुमार पंच, महेंद्र सिंह जेई, रतनसिंह भादु, अजीत सिंह कमांडो सहित अनेक किसान मौजूद रहे।न
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed