{"_id":"6148cd628ebc3e327e44eac5","slug":"diploma-engineers-staged-a-sit-in-at-the-superintending-engineer-s-office-regarding-the-demands-narnol-news-rtk624617256","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिप्लोमा इंजीनियर्स ने मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिप्लोमा इंजीनियर्स ने मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर दिया धरना
विज्ञापन
मांगो को लेकर धरना देते डिप्लोमा एसोशिएशन के सदस्य। संवाद
- फोटो : Narnol
नारनौल। डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन नारनौल इकाई ने सोमवार को अपनी मांगों को लेकर अधीक्षण अभियंता कार्यालय के बाहर धरना देकर प्रदर्शन किया। धरने की अध्यक्षता करते हुए प्रधान सत्यपाल ने बताया कि शॉर्टेज माफ न करने व एससीएन सेट एसाइड व रिफंड न करने पर जूनियर इंजीनियर्स ने 17 सितंबर से अपने मोबाइल कॉल उपमंडल अधिकारी संबंधित को भेज दी।
उन्होंने चेतावनी दी थी कि अगर 20 सितंबर तक उनकी मांगें नहीं मानी गई तो वे धरने पर बैठेंगे। जोकि मांगे नहीं मानने तक लगातार जारी रहेगा। इसके तहत जूनियर इंजीनियर्स ने सोमवार से अधीक्षक अभियंता कार्यालय के बाहर धरने पर बैठकर विरोध जताया। धरने पर बैठे जेई ने कहा कि इस दौरान कोई सामान व ट्रांसफार्मर नहीं निकलवाया जाएगा और न ही सप्लाई व्यवस्था की जाएगी। अगर किसी प्रकार की कोई अव्यवस्था होती है जो उसकी जिम्मेदारी निगम प्रशासन व जिला प्रशासन की होगी।
- जूनियर इंजीनियर्स पर 41 लाख के करीब शॉटेज राशि पेंडिंग
विभागीय अधिकारियों के अनुसार नारनौल सर्कल के जूनियर इंजीनियर्स पर शॉर्टेज की 41. 73 लाख के करीब राशि पेंडिंग है। इनमें हिम्मत जेई पर 6 लाख 80500 हजार, सत्यपाल जेई पर 1 लाख 8983 हजार, वेदप्रकाश जेई पर 1 लाख 65896 हजार, हकीकत जेई पर 4 लाख 56 हजार, श्यामपाल एएफएम पर 4 लाख 96380 हजार, अमीर सिंह एएफएम पर 1 लाख 11843 हजार, राजेंद्र एसएसए पर 6 लाख 50800 हजार, गजराज चौधरी जेई पर 2 लाख 93410 हजार, जितेंद्र कुमार जेई पर 4 लाख 50 हजार, पवन कुमार जेई पर 2 लाख 50 हजार, ब्रिजेश जेई पर 1 लाख 57800 हजार, दलीप सिंह जेई पर 1 लाख 80953 हजार, शंकर लाल जेई पर 1 लाख 70853 हजार रुपये पेंडिंग है। जबकि विभाग ने सत्यपाल जेई के खाते से 1 लाख 50 हजार, शंकर लाल जेई से 50 हजार, विजय कुमार जेई से 20 हजार तथा सुरेंद्र कुमार जेई के खाते 50 हजार की राशि शॉर्टेज के रूप में काटी गई है।