फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dinanath, my words are filtered, devotees dance to the bhajan of Kona Tere.

Mahendragarh-Narnaul News: दीनानाथ मेरी बात छानी कोना तेरे से भजन पर झूमे भक्तजन

Thu, 09 May 2024 12:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 09 May 2024 12:37 AM IST
विज्ञापन
Dinanath, my words are filtered, devotees dance to the bhajan of Kona Tere.
श्रीराम हनुमान गुणगान प्रचार मंडल एवं श्रीराम मेहंदीपुर बालाजी सेवा संघ द्वारा मंगलवार रात शहर के मोहल्ला खड़खड़ी में सुंदरकांड पाठ कराया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल के प्रधान आचार्य क्रांति निर्मल ने की। सर्वप्रथम यजमान दीपक कुमार व नमन कुमार को सपरिवार पूजन करवा बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई।
विज्ञापन

इसके बाद गायत्री मंत्र व रामधुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया, जिसमें पंडित महेश शर्मा, दीपक शर्मा, मनोज निर्मल, कांशीराम पार्षद और दिनेश बारी ने सुंदरकांड पाठ के दोहे चौपाइयों का अपने मधुर स्वर से गायन किया। पाठ समापन के बाद भजनों का दौर शुरू हुआ, जिसमें गायक वासुदेव खुराना ने श्रृंगार तेरा बाबा कहो किसने सजाया है, महेश शर्मा ने आना पवन कुमार हमारे हरि कीर्तन में और आचार्य क्रांति निर्मल ने दीनानाथ मेरी बात छानी कोनी तेरे से व धमाल सुनाकर सभी को झूमने पर विवश कर दिया। अंत में यजमान को बालाजी का चित्र भेंटकर मंडल द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से सन्नी कुमार, धर्मपाल, यशपाल, मनोज वालिया, सुरेंद्र सैनी, महेश सोनी, ललित सैनी, हेमा, अनीता, बबीता, सुमन सोनी और राधिका आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed