फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dilapidated Toilets to be Spruced Up; Maintenance to Cost Lakhs

Mahendragarh-Narnaul News: टूटे-फूटे शौचालय अब होंगे चकाचक, 28 लाख में होगी देखरेख

Sun, 10 May 2026 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Dilapidated Toilets to be Spruced Up; Maintenance to Cost Lakhs
महेंद्रगढ़।
विज्ञापन

शहर में लंबे समय से बदहाल पड़े सार्वजनिक शौचालयों की स्थिति अब बदलने वाली है। नगर पालिका ने इनके रखरखाव के लिए 28.32 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। करीब 50 हजार की आबादी वाले इस शहर में मुख्य बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर बने पांच शौचालय देखरेख के अभाव में लगभग बेकार हो चुके थे।
कर्मचारियों की कमी के चलते नगर पालिका नियमित निगरानी नहीं कर पा रही थी। लगभग दस साल पहले इनकी जिम्मेदारी निजी एजेंसी को सौंपने का फैसला लिया गया था और हर दो साल में टेंडर के माध्यम से एजेंसी का चयन किया जाता रहा।
विज्ञापन




वहीं, अधिकारियों की ढीली निगरानी के कारण एजेंसियां जिम्मेदारी ठीक से नहीं निभा सकीं। नतीजतन, शौचालयों की हालत इतनी खराब हो गई कि उनमें लगी टंकियां और नल तक गायब हो गए और पानी के अभाव में लोग उनका इस्तेमाल भी नहीं कर पा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नए टेंडर में सख्त शर्तें लागू की गई हैं। चयनित एजेंसी को तीन शिफ्टों में कुल 35 कर्मचारियों की तैनाती करनी होगी जो नियमित सफाई, पानी की उपलब्धता और अन्य जरूरी रखरखाव सुनिश्चित करेंगे।



साथ ही किसी भी खराबी को तुरंत ठीक करना अनिवार्य होगा। शर्तों का पालन न करने पर टेंडर रद्द करने का प्रावधान भी रखा गया है। इस पहल से शहरवासियों को स्वच्छ और उपयोगी सार्वजनिक सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है।


------------



- वर्जन:
शहर के सार्वजनिक शौचालयों की नियमित देखरेख के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। एक सप्ताह में टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। जो भी एजेंसी को यह टेंडर छोड़ा जाएगा उसे सभी नियम व शर्ताें के अनुसार दो साल तक देखरेख करनी होगी। नियमित रूप से इसकी जांच भी की जाएगी। -राजेश कौशिक, एमई, नगर पालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article