फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Digital Village of Haryana: Rajawas now has its own website, villagers will be able to avail benefits

हरियाणा का डिजिटल गांव: राजावास की अब अपनी वेबसाइट, ग्रामीण ले सकेंगे लाभ, वाईफाई की भी सुविधा

Sun, 16 Jun 2024 11:27 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सतनाली, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सतनाली, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 16 Jun 2024 11:27 PM IST
सार

ग्राम पंचायत ने एक व्यक्ति तैनात किया है। नियमित रूप से समस्याओं का समाधान होगा। 50 प्रकार की सरकारी योजनाओं का ग्राम पंचायत के माध्यम से ग्रामीण लाभ ले सकेंगे। 

विज्ञापन
Digital Village of Haryana: Rajawas now has its own website, villagers will be able to avail benefits
गांव राजावास का गौरव पट्ट, सरपंच मोहित कुमार, गांव का बस अड्डा। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के महेंद्रगढ़ के सतनाली क्षेत्र का राजावास गांव पूरी तरह से डिजिटल हो चुका है। गांव में वाईफाई की सुविधा तो पहले से थी, अब गांव की अपनी वेबसाइट भी शुरू हो गई है। ग्रामीण वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायत मिलते ही उसका तुरंत निवारण हो, इसके लिए ग्राम पंचायत ने एक व्यक्ति को तैनात किया है। इस वेबसाइट के जरिए ग्रामीण 50 प्रकार की सरकारी योजनाओं का लाभ भी ले सकते हैं। उन्हें गर्मी, सर्दी या बारिश में पंचायत के चक्कर काटने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन


राजावास गांव के सरपंच मोहित कुमार ने बताया कि ग्रामीणों को राहत देने के लिए गांव को पूर्ण रूप से डिजिटल करने का प्रयास किया जा रहा है। करीब पांच माह पहले गांव में फ्री वाईफाई की सुविधा शुरू की गई थी, अब गांव की अपनी वेबसाइट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट राजावास डॉट कॉम (www.rajawas.com) शुरू की गई है।
विज्ञापन


इस वेबसाइट का इस्तेमाल कर ग्रामीण बिना पंचायत दफ्तर आए घर बैठे जानकारी ले सकते हैं और सरकारी सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। अपनी शिकायत भी वह यहां दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट पर मिलेगी यह जानकारी
वेबसाइट पर ग्रामीण लेबर कॉपी (मजदूरी कॉपी) को लेकर अपडेट, हैप्पी कार्ड, विधुर पेंशन, लाडली पेंशन, विकलांग पेंशन, बोना भत्ता पेंशन, विधवा पेंशन, बुढ़ापा पेंशन, अविवाहित पेंशन, रोडवेज बस का टाइम टेबल आदि की जानकारी हासिल कर सकते हैं। सरपंच, पंच व सम्मानित व्यक्ति या गांव से बाहर नौकरी कर रहे ग्रामवासी के मोबाइल नंबर आदि की सुविधा भी उपलब्ध है।


मैं वेबसाइट की स्वयं देखरेख करता हूं। कोई भी ग्रामवासी समस्या अपलोड करेगा तो 10 दिन के अंदर उसके समाधान का प्रयास किया जाएगा। सभी ग्रामवासियों को वेबसाइट बनाने की जानकारी दे दी गई है। -मोहित कुमार, सरपंच राजावास गांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed