{"_id":"624096af8b4ff9244274ec19","slug":"dial-112-scheme-is-proving-effective-narnol-news-rtk642226867","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगर साबित हो रही है डायल 112 योजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगर साबित हो रही है डायल 112 योजना
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की डायल 112 पुलिस गाड़ी योजना लोगों की सुरक्षा के लिए कारगर साबित हो रही है। डायल 112 पुलिस गाड़ी न केवल लोगों की जान बचा रही है बल्कि लोगों की पुलिस समय पर न पहुंचने की धारणा को भी बदल रही है। सरकार द्वारा वर्ष 2021 में प्रदेश के हर जिले के सभी थानों में 2-2 डायल 112 पुलिस गाड़ी भेजी गई थी। इस पुलिस गाड़ी का मुख्य उद्देश्य समय पर पहुंचकर लोगों की सुरक्षा करना है। जोकि डायल 112 पुलिस गाड़ी पर तैनात पुलिस भली भांति कर रही है। प्रत्येक गाड़ी पर एक इंचार्ज समेत तीन कर्मचारियों का स्टाफ तैनात किया गया।
बता दें कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सरकार ने डायल 112 योजना शुरू की थी। जिसके तहत प्रदेश के प्रत्येक जिलों में एक थाने पर 2 डायल 112 पुलिस गाड़ी दी गई थी। इस योजना के तहत जिले को जुलाई 2021 में 16 डायल 112 पुलिस गाड़ियां मिली। डायल 112 का मुख्य कार्यालय पंचकूला स्थापित किया गया है। यहां दिन-रात कर्मचारी तैनात रहते है जोकि 112 पर संपर्क करने वाले लोगों की बात तुरंत डायल 112 पुलिस गाड़ी में तैनात कर्मचारियों तक पहुंचाते हैं। सूचना मिलने के कुछ ही मिनटों में डायल 112 गाड़ी घटना स्थल पर पहुंचकर मुसीबत में फंसे लोगों की सहायता करती है।
डायल 112 समय पर पहुंचकर बचा रही लोगों की जान
डायल 112 पुलिस गाड़ी का मुख्य कार्य सड़क दुर्घटना व अपराध को काबू करना है, लेकिन डायल 112 की गाड़ी ग्रामीण सहित शहरी क्षेत्रों में लड़ाई-झगड़ों पर भी पहुंचकर स्थिति संभाल रही है। नांगल चौधरी के तहत आने वाली निजामपुर पुलिस चौकी की डायल 112 पुलिस गाड़ी के प्रभारी उप निरीक्षक अभय सिंह ने बताया कि रोजना 8 से 10 कॉल पर पहुंचते है। जिसमें रात के समय शराब पीकर घर में झगड़ा करने की अधिक कॉल रहती है। अभय सिंह ने बताया कि जनवरी माह में निजामपुर पुल पर ट्राला की टक्कर से महिला व उसका पति बुरी तरह घायल हो गया था। उन्हें डायल 112 गाड़ी ने केवल दस मिनट में नागरिक अस्पताल में पहुंचा कर इलाज शुरू करवाया। 16 मार्च को नया गांव बस स्टैंड बाइक व ट्राला की भिड़ंत हो गई थी। यहां भी डायल 112 समय पर पहुंच कर घायलों को नागरिक अस्पताल पहुंचाकर उनका इलाज शुरू करवाया। जनवरी माह में नया गांव बस स्टैंड पर रात के समय सैलून की दुकान में आग की सूचना पहुंची डायल 112 की गाड़ी ने दुकान में लगी आग को देखकर फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फरवरी माह में नया गांव बस स्टैंड पर राजस्थान के गांव रंवा की महिला दंपती घायल हो गई थी। मौके पर डायल 112 ने तुरंत घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जिसमें घायल आदमी को बच गया।
विज्ञापन
डायल 112 पुलिस गाड़ी 24 घंटे आमजन की सुरक्षा के लिए तैनात रहती है। डायल 112 पर प्रतिदिन 8 से 10 कॉल आती है। जिसमें ज्यादा कॉल शराब पीकर घर में लड़ाई झगड़ा करने की होती है। सड़क दुर्घटना में घायलों को समय पर अस्पताल पहुंचाना प्राथमिकता रहती है।
-अभय सिंह, उप निरीक्षक, प्रभारी डायल 112 पुलिस गाड़ी।