{"_id":"6a874caf0f83f7074d0126c5","slug":"dharmendra-emerges-victorious-in-pacs-election-five-candidates-win-narnol-news-c-203-1-sroh1011-129283-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: पैक्स चुनाव में धर्मेंद्र ने मारी बाजी, पांच प्रत्याशी विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: पैक्स चुनाव में धर्मेंद्र ने मारी बाजी, पांच प्रत्याशी विजयी
विज्ञापन
फोटो संख्या:80- कनीना में पैक्स चुनाव में विजेता प्रत्याशी के साथ जश्न मनाते कार्यकर्ता---संवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कनीना। दी बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति लिमिटेड (पैक्स) कनीना के निदेशक पद के चुनाव में सात प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। उसमें पांच प्रत्याशियों को विजेता घोषित किया गया। मतगणना में ककराला निवासी धर्मेंद्र 528 मत लेकर पहले स्थान पर रहे। जीत के बाद समर्थकों ने गुलाल लगाकर और मिठाई बांटकर खुशी मनाई।
वहीं, कनीना निवासी महेंद्र सिंह को 521 मत मिले और वे दूसरे स्थान पर रहे। ककराला निवासी जसवंत ने 468 मत हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसराना निवासी उदय सिंह को 414 मत मिले और वे चौथे स्थान पर रहे, जबकि कनीना निवासी दिलीप सिंह 342 मत लेकर पांचवें स्थान पर रहे।
चुनाव अधिकारी सुधीर अहलावत, सहायक रजिस्ट्रार, सहकारी समितियां महेंद्रगढ़ और पीठासीन अधिकारी अजय यादव, इंस्पेक्टर सहकारी समितियां कनीना ने बताया कि चुनाव कनीना उपमंडल के 12 गांवों के लिए कराया गया। इनमें छिथरोली, सीहोर, गाहड़ा, भड़फ, करीरा, कोटिया, ककराला, इसराना, रामबास, कनीना, ढाणा और कपूरी शामिल हैं।
विज्ञापन
चुनाव क्षेत्र में कुल 4967 मतदाता थे जिनमें से 2749 ने मतदान किया। सीहोर निवासी सुबे सिंह को 283 और कोटिया निवासी धर्मवीर सिंह को 178 मत मिले। दोनों को हार का सामना करना पड़ा। परिणाम घोषित होते ही विजेताओं के समर्थकों ने जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी।