{"_id":"670188f0100c7dc00b0e3a04","slug":"dhanush-yagya-leela-staged-in-both-ramlilas-of-the-city-narnol-news-c-203-1-sroh1011-112520-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शहर के दोनों रामलीला में धनुष यज्ञ की लीला का किया मंचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शहर के दोनों रामलीला में धनुष यज्ञ की लीला का किया मंचन
Sun, 06 Oct 2024 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 06 Oct 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:61- श्रीरामलीला परिषद के रंगमंच पर श्रीराम विवाह की लीला दिखाते कलाकार--संवाद
महेंद्रगढ़। अत्याधुनिक संसाधनों का प्रयोग करते हुए रामलीला परिषद के राजा राम पालड़ी रंगमंच पर धनुष यज्ञ की आकर्षक, मनभावन, दर्शनीय लीला का मंचन किया गया। अमित भारद्वाज पाली ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर रामलीला का शुभारंभ किया।
राजा राम पालड़ी रंगमंच पर धनुष यज्ञ की आकर्षक लीला के दौरान रावण बाणासुर संवाद, लक्ष्मण परशुराम संवाद, राम व जनक का अभिनय भी उच्चकोटि का रहा। मंच पर पहली बार नाट्य शैली के रूप में रैंप का प्रयोग करने के साथ-साथ माता सीता को वरमाला के साथ मंच से 10 फीट ऊपर हवा में दिखाया गया। धनुष भंजन के बाद राम व सीता का हवा में वर माला के दृश्य की खूबसूरती देखते ही बनती थी। एलईडी पर भगवान परशुराम की तपस्या भंग होने व अनहोनी की आशंका के दृश्य दिखाया गया। रावण के अभिनय में प्रमोद तिवाड़ी, बाणासुर सोहन टैनी, परशुराम अभिषेक डागर, राम रवि सैनी, लक्ष्मण चंद्रमोहन, जनक के अभिनय में अतुल लामडीवाल रहे। इस मौके पर ललिता भारद्वाज व नगरपालिका की वाइस चेयरपर्सन मंजू कौशिक भी उपस्थित रहीं।
श्री आदर्श रामलीला में धनुष यज्ञ की लीला का मंचन
महेंद्रगढ़। श्री आदर्श रामलीला कमेटी के भव्य रंगमंच पर पंचम रजनी में धनुष यज्ञ की लीला का मंचन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि मुकेश यादव छाजियावास ने किया। राज ठेकेदार न कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मुकेश यादव ने कहा की हमें भी भगवान राम के पद चिह्नाें पर चलना चाहिए। कलाकार प्रधान नवीन कुमार, प्रकाश सैनी ने बताया कि आज की लीला में राम हरिशंकर कौशिक, लक्ष्मण प्रेम सैनी, विश्वामित्र लक्की वशिष्ठ, जनक सुरेश गोस्वामी, पेटल महाराज शुभम तिवाड़ी, परशुराम अजय गोस्वामी ने अपनी कला का अभिनय किया। श्रीरामचंद्र ने धनुष तोड़ कर सीता के साथ विवाह किया। तब परशुराम को क्रोधित होकर आए और परशुराम लक्ष्मण का बहुत ही लंबा संवाद चला।