फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dhanaunda defeated Unhani in the football competition to clinch the victory.

Mahendragarh-Narnaul News: फुटबॉल प्रतियोगिता में उन्हाणी को हराकर धनौंदा ने मारी बाजी

Sun, 18 Jan 2026 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Dhanaunda defeated Unhani in the football competition to clinch the victory.
धनौन्दा। गांव धनौन्दा में आयोजित शहीद महेशपाल फुटबॉल प्रतियोगिता में धनौंदा व उन्हाणी बीच रोचक मुकाबला हुआ। वहीं टाई ब्रेकर में धनौंदा ने जीत दर्ज की। इस दौरान प्रतियोगिता की शुरुआत शहीद महेशपाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई।
विज्ञापन

उद्घाटन मैच अंडर-14 वर्ग में धनौंदा और उन्हाणी की टीमों के बीच खेला गया। अतरलाल ने फुटबॉल को किक मारकर मैच की शुरुआत कराई। रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं जिसके बाद टाई ब्रेकर में धनौंदा की टीम ने उन्हाणी को हराकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन

खेल कमेटी द्वारा मुख्य अतिथियों का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया गया। धनौंदा निवासी छात्राओं भारती, मीनाक्षी और राखी ने स्वागत गान प्रस्तुत कर कार्यक्रम को सांस्कृतिक रंग प्रदान किया। मंच संचालन मास्टर प्रहलाद सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अतरलाल एडवोकेट ने खिलाड़ियों और लोगों संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना ही सच्चे खिलाड़ी की पहचान है। हार-जीत खेल का हिस्सा है लेकिन एक अच्छा खिलाड़ी अपनी टीम की जीत के लिए पूरे समर्पण के साथ खेलता है।

इस अवसर पर राजेन्द्र सिंह नम्बरदार, पूर्व सरपंच रूपेन्द्र सिंह, पवन सिंह प्रधान, कोच सतीश जोशी, अशोक सिंह पंच, सुशील पंच, पृथ्वी सिंह पंच, हवासिंह फौजी, कोच सुधीर, मनोज, किशनपाल, कोच दर्शन कौशिक, राजेश चौधरी, परम राघव सहित सैकड़ों खिलाड़ी, गणमान्यजन और ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed