फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Dhaba worker's dead body found in suspicious circumstances, relatives expressed fear of murder

Mahendragarh-Narnaul News: ढाबा के कर्मी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

Fri, 11 Aug 2023 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 11 Aug 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Dhaba worker's dead body found in suspicious circumstances, relatives expressed fear of murder
मंडी अटेली। नारनौल-रेवाड़ी सड़क मार्ग पर गांव धनौंदा प्राइमरी स्कूल के सामने बने एक ढाबे में कार्य करने वाले एक कर्मी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला है। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जाहिर करते हुए इसकी जांच की मांग की है। अटेली पुलिस ने फिलहाल 174 के तहत शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। सूचना पाकर एफएसएल व सीन ऑफ क्राइम की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतक का शरीर मिट्टी में सना हुआ था। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

मृतक के चाचा फूलदीप ने बताया कि उसना 45 वर्षीय भतीजा राजेंद्र उर्फ कोकली अटेली मंडी में धन्नौदा स्कूल के सामने 10 पीएम ढाबे पर कई सालों से वर्कर के रूप में कार्य करता था। वीरवार सुबह को उन्हें सूचना मिली कि उसके भतीजा कोकली ढाबे के पास मरा हुआ है। जब जाकर देखा तो मृतक के गले में निशान थे तथा शरीर मिट्टी में सना हुआ था। इससे लगता है कि इसको किसी ने मारा है। शव का बोर्ड से मेडिकल करवाया गया है। ढाबा संचालक धन्नौदा निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि गांव मुंडिया खेड़ा का रहने वाला राजेंद्र पिछले काफी समय से होटल पर काम करता था। वह कुछ समय से बीमार भी चल रहा था तथा श्रावण माह चलने के कारण ढाबे पर खाना आदि बंद किया हुआ था। बुधवार रात को वह राजेंद्र को होटल पर छोड़कर अपने घर पर गया था। सुबह आने पर देखा तो वह मिट्टी में पड़ा हुआ था। इसकी सूचना पुलिस व परिजनों को दी। थाना प्रभारी मुनेश ने बताया कि मृतक के परिवार के लोगों की शिकायत पर कार्रवाई की जा रही है। शव का बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है। रिपोर्ट आने पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल 174 की कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed