फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Devotees danced in the streets chanting 'My Balaji Maharaj'

Mahendragarh-Narnaul News: मेरे बालाजी महाराज जयकारा गूंजे गली गली पर झूमे श्रद्धालु

Thu, 12 Dec 2024 11:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2024 11:45 AM IST
विज्ञापन
Devotees danced in the streets chanting 'My Balaji Maharaj'
फोटो नंबर- 13यजमान को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित करते मंडल के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। श्री मेहंदीपुर बालाजी मित्र मंडल द्वारा साप्ताहिक निशुल्क सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। सुंदरकांड पाठ मोहल्ला खड़खड़ी में नेत्रहीन कन्या विद्यालय के पीछे सत्यनारायण अग्रवाल व मिंटू हलवाई के निवास स्थान पर किया गया। आचार्य कपिल निर्मल द्वारा पूजा अर्चना करवा कर हनुमान चालीसा, गणेश वंदना, राम धुन के साथ सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ किया गया। जिसकी अध्यक्षता मंडल के प्रधान महावीर प्रसाद अग्रवाल ने की। राजेश सोनी द्वारा रंग-बिरंगे फूलों से बालाजी महाराज का दरबार सजाया गया। इसमें गौरी शंकर शर्मा, महावीर प्रसाद अग्रवाल, राजेश सोनी, काशीराम सैनी, रामानंद शर्मा, राकेश गुप्ता, चंचल संगी, नवीन जैन, कपिल निर्मल, बजरंग शास्त्री, नवीन बंसल, मनीष शास्त्री ने सुंदरकांड पाठ के दोहे व चौपाइयों का गायन किया। इसके बाद अंतु अग्रवाल ने मुख्य यजमान सत्यनारायण अग्रवाल को बालाजी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मास्टर गौतम ने हे शंभू बाबा मेरे भोलेनाथ तीनों लोक में तू ही तू है। महावीर प्रसाद अग्रवाल ने आना पवन कुमार हमारे हरि कीर्तन में, गौरीशंकर शर्मा ने मेरे बालाजी महाराज जयकारा गूंजे गली गली, बजरंग शास्त्री ने तारा है सारा जमाना राम हमको भी तारों, लालाराम ने श्याम बाबा की जय खाटू वाले की जय। इस अवसर पर पूनम चंद जैन, नरसिंह दायमा, अमित अग्रवाल, कालू अग्रवाल, सचिन गोयल, सुरेश बंसल, लोकेश गर्ग, चिंटू गुप्ता, दीपक सिंगला, प्रवेश अग्रवाल, विशन सोनी, रामचंद्र अग्रवाल सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed