फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Destitute cattle are causing harm to vegetables in the vegetable market.

Mahendragarh-Narnaul News: सब्जी मंडी में बेसहारा गोवंश सब्जियों को पहुंचा रहे है नुकसान

Fri, 25 Oct 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 25 Oct 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Destitute cattle are causing harm to vegetables in the vegetable market.
फोटो संख्या:65- सब्जी मंडी के नजदीक खड़े बेसहारा गोवंश--संवाद
महेंद्रगढ़। शहर की सब्जी मंडी में बेसहारा गोवंश सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा रहे है। बेसहारा गोवंश से आढ़ती, रेहड़ी चालक व मासाखोर परेशान हैं।
विज्ञापन

गोवंश आपस में लड़ते-लड़ते सब्जियों का खराब कर देते हैं। नियमित रूप से सफाई नहीं होने के कारण लगे कूड़े के ढेरों में दिनभर बेसहारा गोवंश मुंह मारकर पूरी मंडी में फैला देते हैं। साथ ही आपसी झड़प के कारण कई दुकानदार भी घायल हो चुके हैं। इसके बारे में अनेक बार नपा को अवगत करवा चुके है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।
व्यापारियों का कहना है कि नियमित रूप से सफाई के बाद उठान नहीं होने से कचरे के ढेर लग जाते हैं। इन ढेरों के कारण सब्जी मंडी में बेसहारा गोवंशों का जमावड़ा लगा रहता है। अनेक बार तो गोवंश सड़क के बीचोंबीच लड़ने से भय का माहौल हो जाता है। इसके अलावा गाेवंश सड़क के बीचों बीच बैठ जाते हैं, जो दिनभर सब्जियों में मुंह मारते हैं। सब्जी मंडी के व्यापारी खराब सब्जियों को मंडी एक ओर डाल देते है। मार्केट कमेटी के कर्मचारी सफाई तो कर देते हैं, लेकिन कूड़े का उठान नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

10 दिनों तक उठान नहीं होने के कारण कूड़े के ढेर लग जाते हैं। बेसहारा गोवंश कूड़े में मुंह मारकर इसे पूरी मंडी में फैला रहे हैं। गंदगी के कारण व्यापारियों से लेकर आमजन परेशान है। मंडी के दोनों ओर गेट लगाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण, दुकानदार
अधिक कूड़ा होने के कारण बेसहारा गोवंश आपस में लड़ते-लड़ते सब्जी की दुकानों में घुस जाते है और सब्जियों को खराब कर देते है। भय के साये में रहकर मजबूरी में सब्जी बेचनी पड़ रही है।
विजय सैनी, दुकानदार
सब्जी मंडी में बेसहारा गोवंश कूड़े में मुंह मारते रहते है। प्रशासन को चाहिए कि इन बेसहारा गोवंशों को गोशाला में छुड़वाया जाए ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सकता है। आए दिन इनकी हिंसक झड़प में लोग भी चोटिल हो रहे हैं।
लोकेश, दुकानदार
बेसहारा गोवंशों को पकड़ने के लिए अभी तक नपा द्वारा कोई भी अभियान शुरू नहीं किया गया है और न ही योजना बनाई गई है। इनकी संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है जो चिंता का विषय है।
रामनिवास सैनी, दुकानदार
गोशालाओं से बातचीत कर बेसहारा गोवंशों को गोशालाओं में पहुंचाने का काम किया जाएगा। बजट आने के बाद बेसहारा गोवंशों के लिए नंदीशाला भी खोली जाएगी ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। नंदी शालाओं के लिए प्रस्ताव भेजा हुआ है, स्वीकृति मिलते ही काम शुरू किया जाएगा।

रमेश सैनी, चेयरमैन नगरपालिका, महेंद्रगढ़।

फोटो संख्या:65- सब्जी मंडी के नजदीक खड़े बेसहारा गोवंश--संवाद

फोटो संख्या:65- सब्जी मंडी के नजदीक खड़े बेसहारा गोवंश--संवाद

फोटो संख्या:65- सब्जी मंडी के नजदीक खड़े बेसहारा गोवंश--संवाद

फोटो संख्या:65- सब्जी मंडी के नजदीक खड़े बेसहारा गोवंश--संवाद

फोटो संख्या:65- सब्जी मंडी के नजदीक खड़े बेसहारा गोवंश--संवाद

फोटो संख्या:65- सब्जी मंडी के नजदीक खड़े बेसहारा गोवंश--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed