फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Destitute bovine on average every 100 meters in the city

शहर मे औसतन हर 100 मीटर पर बेसहारा गोवंश

Wed, 30 Sep 2020 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Destitute bovine on average every 100 meters in the city
पांच लोगों को घायल कर चुके बेसहारा गोवंश से अब शहर के लोगों में खौफ हो गया है। शहर की गलियों से लेकर स्टेट हाईवे तक सभी जगह लावारिस गोवंश का कब्जा है। अमर उजाला ने मंगलवार को शहर के अलग-अलग हिस्सों का मुआयना किया। जिसमें औसतन हर 100 मीटर पर बेसहारा गोवंश सड़क पर मिला।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक गोशाला पंजीकृत है। यहां गोशालाएं काम भी कर रही हैं। इसके बाद भी बेसहारा गोवंश सड़कों पर हैं। सड़कों पर घूम रहे गोवंश में गाय की संख्या नगण्य है। नंदी तथा बछड़े ही लोगों के लिए मुसीबत का सबब बने हुए हैं। लावारिस गोवंशों के कारण सड़कों से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। कब किस ओर से गोवंश आ जाएगा आप अंदाज नहीं लगा सकते। काफी बार तो गोवंश सड़कों के बीचों बीच लड़ने लगते हैं। नंदियों का झुंड सड़क के बीचों बीच बैठ जाता है। ऐसे में वाहन चालकों को रॉग साइड से अपने वाहनों को निकालना पड़ता है। बेसहारा गोवंश के लिए पिछले दो साल में कोई प्रयास नहीं किए गए हैं। इस कारण गोवंश की संख्या में इजाफा होता जा रहा है।
विज्ञापन

अमर उजाला की टीम ने मंगलवार को शहर के कई हिस्सों का मुुआयना किया। जिसमें हमें औसतन हर एक 100 मीटर पर गोवंश मिला। अधिकतर जगह गोवंश एक की बजाए झुंड में ज्यादा नजर आया। दादरी-महेंद्रगढ़- नारनौल स्टेट हाईवे पर गोवंश की संख्या सबसे अधिक रही। इसके अलावा बस अड्डा, आईटीआई, कैंटीन, यादव धर्मशाला, बालाजी चौक वाले रोड पर भी गोवंश दिखे। कांप्लेक्स एरिया, आंबेडकर चौक, 11 हट्टा बाजार, परशुराम चौक, रेलवे रोड, कॉलेज रोड पर भी गोवंश दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सब्जी मंडी में आतंक का पर्याय बने
गोवंश की सबसे अधिक संख्या सब्जी मंडी में है। यहां हर समय 200 से 300 गोवंश घूमते रहते हैं। दरअसल मंडी के व्यापारी खराब सब्जियों को मंडी के ही एक हिस्से में डाल देते हैं। गोवंश इन सब्जियों को खाने के लिए लिए यहां डेरा जमाए रहते हैं। सब्जी मंडी में कई लोगों को चोटिल कर चुके हैं।

73 वर्षीय तारा देवी के नाक में फैक्चर
शहर में बेसहारा गोवंश पिछले एक सप्ताह में छह लोगों को टक्कर मारकर घायल कर चुके हैं। मोहल्ला बागड़ियान निवासी मास्टर गुरदयाल सिंह की 73 वर्षीय पत्नी तारा देवी को सांड़ ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। बुजुर्ग महिला के चेहरे पर कई जगह चोटें आई हैं। नाक में फैक्चर हो गया है। तारा देवी रविवार को सैर के लिए घर से निकली थी। जब वह गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास पहुंची तो पीछे से आवारा सांड़ ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बुजुर्ग महिला नाले में मुंह के बल गिरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed