फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Destitute animals are causing damage to crops, farmers are awake and guarding in the cold

बेसहारा पशु फसलों को पहुंचा रहे नुकसान, ठंड में किसान जागकर कर रहे रखवाली

Fri, 07 Jan 2022 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Destitute animals are causing damage to crops, farmers are awake and guarding in the cold
गांव दौंगड़ा अहीर चौक के पास खड़े बेसहारा पशु। संवाद - फोटो : Narnol
बेसहारा पशु खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे आधा दर्जन गांवों के किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नुकसान से बचने के लिए किसान सर्द रातों में भी खेतों में पहरेदारी कर रहे हैं। वहीं ये पशु इतने हिंसक हैं कि रात के समय किसान जब खेतों से इन्हें हटाने का प्रयास करते हैं तो यह मारने के लिए दौड़ते हैं। रात के समय मवेशियों के झुंड खेतों में घुसकर फसलों में नुकसान कर रहे हैं। दौंगड़ा अहीर क्षेत्र के कई गांवों में इन दिनों किसान वर्ग बेसहारा पशुओं से परेशान हैं।
विज्ञापन

दौंगड़ा अहीर, कलवाड़ी, भालखी, मुंडिया खेड़ा, दौंगड़ा जांट, बेवल तथा आसपास के गांव के किसानों ने बताया कि बेसहारा पशुओं के कारण फसलों को नुकसान हो रहा है। इन दिनों बेसहारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है। क्षेत्र से गुजरने वाली सड़कों पर जहां ये पशु दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं वहीं खेतों में खड़ी फसलों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। मौका मिलते ही पशु खेतों में घुस जाते हैं और फसलों में मुंह मारकर उन्हें खराब कर देते हैं। इन पशुओं में गाय, सांड़ के अलावा नील गायों के झुंड हैं।
विज्ञापन

हिंसक पशुओं से बना हुआ है भय
किसान शेर सिंह, राजकुमार यादव, सत्यपाल, ललित, सुरेश ने बताया कि हमें रात के समय ठंड में भी पहरा देना पड़ रहा है। किसान जब अकेला इन्हें हटाने जाता है तो यह पशु मारने दौड़ते हैं। हिंसक पशुओं के कारण किसानों में भय बना हुआ है। प्रशासन इन पशुओं से होने वाले फसली नुकसान से बचाने के लिए ठोस प्रबंध करे। इसी प्रकार से खेतों में नुकसान होता रहा तो आने वाले दिनों में एक दाना भी नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed