फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Described the childhood pastimes of Lord Krishna

Mahendragarh-Narnaul News: भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन

Thu, 12 Sep 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 12 Sep 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Described the childhood pastimes of Lord Krishna
फोटो नंबर-11अग्रवाल सभा में भागवत कथा का श्रवण करते श्रद्धालु। संवाद
नारनौल। अग्रवाल सभा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन वीरवार को दंडी स्वामी ब्रह्माश्रम महाराज ने भक्तों को भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन सुनाया।
विज्ञापन

महाराज ने भगवान द्वारा बाल रूप में ही कंस के द्वारा भेजे गए अनेक राक्षसों जैसे बकासुर,धेनूकासूर, वत्सासुर, अघासुर तथा पूतना राक्षसी का दूध पीते हुए किस तरह से वध किया इसके बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने श्रीकृष्ण द्वारा बाला लील के समय माखन चोरी की कथा का भी सुंदर वर्णन किया। इसके बाद स्वामी ब्रह्माश्रम ने भगवान कृष्ण की गोवर्धन लीला का वर्णन किया। जिसमें उन्होंने गोवर्धन पर्वत को उठाकर इंद्र के क्रोध से गोकुल की रक्षा करने का बारे में भक्तों को बताया। महाराज जी ने कथा के दौरान भक्तों को बताया कि हमें जीवन में कभी भी किसी बात का अहंकार नहीं करना चाहिए। महाराज ने कहा कि अहंकार ही जीवन में पतन का कारण बन जाता है। कथा में सर्वप्रथम मुख्य यजमान अशोक कुमार गुप्ता व सुधा गुप्ता को विधिविधान से सभी देवताओं का पूजन करवाया। इस मौके पर महंत बालकनाथ विधायक तिजारा, शुभनाथ महाराज, योगेन्द्र नाथ महाराज ढोकल नाथ आश्रम राजस्थान, राजेंद्र दास महाराज जटेला धाम, दीपक कौशिक महाराज पचेरी धाम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed