फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Deputy director inspected the hospital

Mahendragarh-Narnaul News: डिप्टी डायरेक्टर ने किया अस्पताल का निरीक्षण

Fri, 21 Apr 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 21 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Deputy director inspected the hospital
नारनौल। स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. कृष्ण कुमार ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न वार्डों, ओपीडी का निरीक्षण किया। बाद में सिविल सर्जन, मेडिकल सुपरीटेंड के साथ बैठक कर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चर्चा की।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. कृष्ण कुमार वीरवार सुबह लगभग 11 बजे सिविल अस्पताल पहुंचे। उन्होंने आपातकालीन के अलावा सभी डॉक्टरों की ओपीडी, एसएनसीयू, गायनी वार्ड, आईसीयू का निरीक्षण किया और वहां मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने हर वार्ड व एसएनसीयू से पिछले एक साल का डाटा भी लिया। उन्होंने अस्पताल में मिल रही सुविधाओं को लेकर संतुष्टि जाहिर और कहा कि यदि किसी प्रकार की कमी या दिक्कत है तो उसे विभाग को अवगत कराया जाए ताकि उसमें सुधार किया जा सके। इसके बाद उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. रमेशचंद्र आर्य, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. केएम शर्मा के साथ बैठक की और स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

डिप्टी डायरेक्टर के दौरे को लेकर अस्पताल में कर्मी रहे अलर्ट
डिप्टी डायरेक्टर के दौरे को लेकर सिविल अस्पताल के कर्मचारी अलर्ट रहे। सफाई कर्मचारी पूरा दिन अपनी सफाई के काम में लगे रहे। इसके अलावा वार्डों के बाहर भी कर्मचारी ड्यूटी देते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी डायरेक्टर ने आज अस्पताल का निरीक्षण किया था। उन्होंने कई वार्डों का दौरा कर जानकारी ली है। वह सभी सुविधाओं से संतुष्ट नजर आए।
-डॉ. रमेशचंद्र आर्य, सिविल सर्जन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed