{"_id":"69d00f48e8569971a4031db6","slug":"deputy-director-inspected-the-civil-hospital-narnol-news-c-203-1-sroh1011-125367-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: डिप्टी डायरेक्टर नागरिक अस्पताल का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: डिप्टी डायरेक्टर नागरिक अस्पताल का किया निरीक्षण
Sat, 04 Apr 2026 12:34 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:72- उप नागरिक अस्पताल कनीना में निरीक्षण के दौरान मशीन की जांच करते स्वास्थ्य विभ
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी डायरेक्टर डॉ. रविंद्र अहलावत ने शुक्रवार को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ का निरीक्षण किया। उन्होंने ओटी, प्रसूता वार्ड, लैब और एक्सरे रूम में उपकरणों की जांच की।
उन्होंने कई जीवन रक्षक उपकरणों को स्वयं चलाकर देखा ताकि आपात स्थिति में मरीजों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि इन सभी उपकरणों की वर्तमान स्थिति पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है, जिसे आगामी कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को प्रेषित किया जाएगा।
अस्पताल के दवा भंडार का जायजा लेते हुए उन्होंने स्टॉक रजिस्टर और दवाओं के रखरखाव की स्थिति का आकलन किया। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि गर्मी के मौसम में होने वाली बीमारियों से जुड़ी दवाओं का पर्याप्त स्टॉक हर समय उपलब्ध रहे।
विज्ञापन
मरीजों और उनके परिजनों के साथ स्टाफ का व्यवहार संवेदनशील हो। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। निरीक्षण के दौरान डॉ. अहलावत ने वार्डों में दाखिल मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
उन्होंने मरीजों से अस्पताल में मिल रहे उपचार, निशुल्क दवाओं और सफाई व्यवस्था के बारे में सीधा संवाद किया। इस मौके पर एसएमओ डॉ. जयप्रकाश, आरएमओ डॉ. अभिषेक सैनी उपस्थित रहे।