फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Deputy CM unveils statue of martyr Balveer Singh Grewal

डिप्टी सीएम ने किया शहीद बलवीर सिंह ग्रेवाल की मूर्ति का अनावरण

Tue, 12 Oct 2021 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 12 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Deputy CM unveils statue of martyr Balveer Singh Grewal
गांव बापडोली में आयोजित जनसभा को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला। - फोटो : Narnol
नारनौल। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमारे सैनिक भाइयों के बदौलत हमारा देश दुनिया में एक बड़ी ताकत है। हमारे वीरों के सर्वोच्च बलिदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता। चौटाला मंगलवार को जिले के गांव बापड़ोली में अमर शहीद बलवीर सिंह ग्रेवाल की 32वीं पुण्यतिथि के मौके पर उनकी प्रतिमा के अनावरण के बाद ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने शहीद की याद में गांव में एक लाइब्रेरी बनाने के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि शहीद बलवीर की प्रतिमा से आने वाली पीढ़ी हमेशा उनके जीवन से सीख लेगी कि किस प्रकार हमारे वीर जवान हमारी सुरक्षा के लिए अपना सब कुछ बलिदान देने के लिए तैयार रहते हैं। उन्होंने फूला देवी के साहस को भी सराहा कि जिन्होंने इन मुश्किल हालात में परिवार को आगे बढ़ाया। उन्होंने बाबा सीतानाथ के प्रांगण में विकास कार्य तथा अन्य विकास कार्य करवाने के लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री ओमप्रकाश यादव से आग्रह किया कि वे इस कार्य का भी जल्द से जल्द एस्टीमेट बनवा कर भिजवाएं। इसकी तुरंत स्वीकृति दी जाएगी। इसके अलावा उन्होंने नांगल चौधरी में जाट धर्मशाला का भी उद्घाटन किया।
विज्ञापन

उपमुख्यमंत्री ने किया सैनी धर्मशाला का उद्घाटन
उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने आज सैनी सभा (रजि0) नारनौल द्वारा लगभग 3 करोड़ रुपये की लागत से तैयार नवनिर्मित सैनी धर्मशाला का उद्घाटन किया। उपमुख्यमंत्री ने सैनी धर्मशाला के लिए 21 लाख रुपये व इसमें डिजिटल लाइब्रेरी के लिए 11 लाख रुपये की देने की घोषणा की। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने सैनी धर्मशाला के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा की। उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कि सरकार सड़क बना देगी स्कूल बना देगी मगर उसको चलाने के लिए कभी भी किसी का फोकस नहीं रहता। मगर सामाजिक तौर पर एक होकर उसमें अपनी इच्छा से दान करते हैं उससे हमारा मन रहता है। इस मौके पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ओमप्रकाश यादव ने कहा कि इस प्रकार की संस्थाएं चाहे किसी भी समाज द्वारा बनाई गई हो वह बनने के बाद सार्वजनिक हो जाती हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की संस्था बनने के बाद सभी समाज के वर्गों के काम आती है। इस अवसर पर कमलेश सैनी ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर बीजेपी जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, जेजेपी ग्रामीण जिला अध्यक्ष मंजू चौधरी, जेजेपी शहरी जिला प्रधान अशोक सैनी, पूर्व विधायक राधेश्याम शर्मा, पूर्व सीपीएस अनीता यादव, पूर्व नगर परिषद चेयरपर्सन भारती सैनी, व्यापार मंडल के प्रधान बजरंग लाल अग्रवाल, मार्केट कमेटी के निवर्तमान चेयरमैन जेपी सैनी, गुरु गोबिंद स्कूल के प्रधान सरदार गुरमेल सिंह, कंवर सिंह कलवाड़ी, समाजसेवी सुरेश पाल, अधिवक्ता रतनलाल सैनी, सैनी समाज के प्रधान भगवानदास सैनी, महा सचिव केसरी नंदन, रामजी लाल, मुंशी राम, सचिव राजेंद्र सैनी, पूर्व प्रधान प्रेम भगत, भूषण कुमार के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed