फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Depriving poor families of housing scheme by telling unauthorized area

अनाधिकृत क्षेत्र बताकर गरीब परिवारों को आवास योजना से किया वंचित

Mon, 31 Jan 2022 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Depriving poor families of housing scheme by telling unauthorized area
नगरपालिका अटेली में अधिकतर क्षेत्र अनाधिकृत होने से नगर के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। अटेली शहर की दो-तीन कॉलोनी छोड़कर पूरा क्षेत्र अनाधिकृत है। ऐसे में गरीब लोगों को आवास योजना का लाभ भी नहीं मिल पा रहा है। अनाधिकृत क्षेत्र होने से नगर के 16 लोग, जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन किया हुआ था को अधिकारियों ने लाभ से वंचित कर दिया, जबकि यह लोग तीन दशक से अधिक समय से अटेली नगरपालिका में रह रहे हैं। ऐसे में इन लोगों को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित किया जा रहा है। हालांकि आवेदनकर्ताओं में कुछ ने इस मामले को लेकर उपायुक्त से शिकायत कर न्याय दिलाने की मांग की है। नगर पालिका का बहुत ही कम हिस्सा नगरपालिका क्षेत्र में आता है। लोगों का कहना है कि जब अनाधिकृत क्षेत्र में बिजली, पानी, सड़क बनाने की सुविधा नगरपालिका दिला सकती है तो क्या आवास योजना के लाभ में ही नगरपालिका को दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के नगर से 16 आवेदन किए हुए थे, लेकिन सभी आवेदक अनाधिकृत क्षेत्र में रह रहे हैं। इसलिए उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया है। नगरपालिका का अधिकतर क्षेत्र अनाधिकृत है। अधिकृत करवाने के लिए 2019 में उन्होंने रिपोर्ट भेजी थी, लेकिन अभी तक अधिकृत नहीं हो पाई है। -मनीष यादव, जेई नगर पालिका अटेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed