फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Department of Physics and Astrophysics begins new session with Tarang

Mahendragarh-Narnaul News: तरंग के साथ भौतिकी और खगोल भौतिकी विभाग में नए सत्र की हुई शुरुआत

Tue, 07 Oct 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 07 Oct 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
Department of Physics and Astrophysics begins new session with Tarang
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के भौतिकी और खगोल भौतिकी विभाग ने मंगलवार को तरंग-2025 का आयोजन किया। समारोह के दौरान विभाग में नवप्रवेशी विद्यार्थियों स्वागत किया गया।
विज्ञापन

विभाग के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सत्र की औपचारिक शुरुआत भी हुई। कुलपति प्रो. टंकेशवर कुमार कहा कि भौतिकी आधुनिक तकनीकी युग की नींव है। यह विज्ञान और उद्योग जगत के बीच सेतु का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर जैसे क्षेत्र भौतिकी के अनुप्रयोगों पर आधारित है, जो न केवल वैज्ञानिक शोध को बढ़ावा देते हैं बल्कि उद्योगों के विकास और नवाचार की गति भी निर्धारित करते हैं।
विज्ञापन

समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए तकनीकी ज्ञान के साथ व्यावहारिक कौशल का विकास भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आज के तीव्र परिवर्तनशील युग में वही विद्यार्थी सफल हो सकता है जो सिद्धांत और व्यवहार के बीच संतुलन स्थापित कर सके। कुलसचिव प्रो. सुनील कुमार ने विद्यार्थियों को मोबाइल फोन के संयमित उपयोग के लिए प्रेरित किया। कहा कि तकनीक का यदि विवेकपूर्वक उपयोग की जाए तो यह ज्ञानवर्धन कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के भौतिकी एवं खगोल भौतिकी विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि विभाग न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता की दिशा में अग्रसर है बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भी निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को अकादमिक के साथ-साथ सांस्कृतिक, साहित्यिक और रचनात्मक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी करने के लिए भी प्रेरित किया।

आयोजन में विद्यार्थियों द्वारा कविता पाठ, गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए आपसी परिचय, संवाद और रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने का अवसर बना। कार्यक्रम का संचालन भौतिकी संघ द्वारा किया गया, जिसकी अध्यक्षता प्रो. सुनीता श्रीवास्तव ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed