फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Demand to restart the DAV institution or establish an education and skill center in the public interest.

Mahendragarh-Narnaul News: डीएवी संस्थान दोबारा शुरू करने या जनहित में शिक्षा-कौशल केंद्र बनाने की मांग

Wed, 26 Aug 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Demand to restart the DAV institution or establish an education and skill center in the public interest.
कनीना। नगर पालिका की करीब 58 एकड़ जमीन पर पहले संचालित डीएवी शिक्षण संस्थान को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर कस्बावासियों और समाजसेवियों ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन एसडीएम के सुप्रीडेंट अनिल कुमार को दिया गया।
विज्ञापन

समाजसेवी हरेंद्र शर्मा ने बताया कि यह जमीन शिक्षण संस्थान चलाने के उद्देश्य से डीएवी संस्था को दी गई थी। लंबे समय तक यहां पढ़ाई हुई, लेकिन संस्थान बंद होने से जमीन और संसाधनों का शैक्षणिक उपयोग नहीं हो रहा है। उन्होंने जमीन की लीज अवधि, शर्तों और वर्तमान कानूनी स्थिति की जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

पार्षद दीपक चौधरी ने कहा कि डीएवी संस्था से लिखित में पूछा जाए कि वह स्कूल दोबारा शुरू करेगी या नहीं। तैयार होने पर उससे भवन, स्टाफ, प्रवेश और शुरुआत की तारीख समेत पूरी कार्ययोजना मांगी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि यदि डीएवी संस्थान दोबारा नहीं चलता तो जमीन का उपयोग जनहित में किया जाए। यहां वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, डिजिटल लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षा केंद्र, कंप्यूटर शिक्षा, कौशल विकास केंद्र, खेल सुविधाएं और विज्ञान प्रयोगशालाएं बनाई जा सकती हैं। इससे कनीना समेत आसपास के गांवों के विद्यार्थियों और युवाओं को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed