{"_id":"62c871672c070d09780fe345","slug":"demand-to-install-transformer-villagers-demonstrated-narnol-news-rtk6517866156","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग को ग्रामीणों ने रोष-प्रदर्शन् कर सौंपा ज्ञापन, जल्द नहीं हुआ समाधान तो दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग को ग्रामीणों ने रोष-प्रदर्शन् कर सौंपा ज्ञापन, जल्द नहीं हुआ समाधान तो दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
ट्रासंफार्मर लगाने को लेकर सतनाली में बिजली कर्मचारी को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण---संवाद
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतनाली। पैट ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग को लेकर दो गांवों के किसानों ने सतनाली बिजली उपमंडल अधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए बिजली निगम के एलडीसी संजय को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जल्द पैट ट्रांसफार्मर नहीं लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।
सतनाली कस्बे के गांव नावां व मंढियाली के सैकड़ों किसान पैट ट्रांसफार्मर लगवाने की मांग को लेकर उपमंडल बिजली निगम कार्यालय में एकत्रित हुए। किसानों ने बताया कि नावां व मंढियाली की अधिकांश आबादी खेती पर निर्भर है तथा ट्यूबवेलों पर पक्के मकान बनाकर रह रही है। किसान परिवारों को गर्मी के मौसम में कृषि कार्य के लिए दी जाने वाली महज कुछ घंटों की ही बिजली सप्लाई में संतोष करना पड़ रहा है। बिजली निगम की तरफ से नावां व मंढियाली गांव में पैट ट्रांसफार्मर के माध्यम से सिंगल फेस बिजली देने की सुविधा नहीं दी जा रही है। किसानों ने बताया कि खेतों में रहने वाले लोगों को खासकर गर्मी के मौसम में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि बिजली निगम के अधिकारियों द्वारा पैट ट्रांसफार्मर लगाकर खेतों में रहने वाले किसान परिवारों को सिंगल फेस बिजली पहुंचाने का कार्य नहीं कर रहे। पर्याप्त बिजली न मिल पाने के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द नावां व मंढियाली में पैट ट्रांसफार्मर लगाकर खेतों में रहने वाले किसान परिवारों को सिंगल फेस की बिजली सप्लाई नहीं की तो वह आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
इस मौके पर सुखबीर गुर्जर, प्रीतम सिंह, मनजीत सिंह, पवन कुमार, एडवोकेट प्रवीण गुर्जर, बंशी गुर्जर, अंकित, सौरव, राकेश, सुमित, राजेंद्र सिंह, अजय कुमार, उमेद सिंह, गोविंद शर्मा, अशोक स्वामी और सुंदर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।